झुलसे जुड़वाँ बच्चों की इलाज के दौरान मौत

 झुलसे जुडवा बच्चों की इलाज के दौरान मौत 

शाहगंज(जौनपुर)
अजय सिंह 
तहलका 24 x 7 
                      शनिवार देर शाम आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के झुलस जाने के मामले में दो बच्चों की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।  
सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा गांव के पटखौली पुरवा निवासी कृपा शंकर पाठक की 45 वर्षीय पत्नी कंचन पाठक शनिवार की देर शाम अपने देवर मया शंकर पाठक के जुड़वाँ डेढ़ वर्षीय बच्चों शिवांश एवं शिवांशी को कमरे में लेकर बैठी थी। बिजली कट जाने पर लालटेन जला कर किसी काम से कमरे के बाहर चली गई। तब तक बच्चों ने खेलते खेलते लालटेन गिरा दिया। लालटेन का तेल जमीन पर फैल कर बिखरे कपड़ो को आग की जद में ले लिया। उसी आग की चपेट में आने से दोनों जुड़वां बच्चे गम्भीर रूप से झुलस गये थे। इलाज हेतु निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां से हालत गंभीर देख चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। जहां शनिवार देर रात इलाज के दौरान दोनों बच्चों शिवांश व शिवांगी की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों व गांव में शोक व्याप्त है।

Comments