# अलग अलग स्थानों पर हुए मारपीट में दो घायल
शाहगंज /जौनपुर
राकेश अग्रहरि
तहलका 24 x 7
अलग अलग स्थानों पर हुए मारपीट में दो घायल हो गए। जहाँ एक स्थान पर जमीनी विवाद में पट्टीदारों ने एक युवक को लाठी डंडे से पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।वहीँ दूसरे स्थान पर पुरानी रंजिश में हुए मारपीट में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी बृजेश कुमार वर्मा (38) पुत्र स्व. रामजी वर्मा को जमीनी विवाद में पट्टीदारों ने लाठी डंडे से पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज स्थानीय चिकित्सालय में चल रहा है। वहीँ कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी अरसालन जावेद (21) पुत्र अनवर जावेद को पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज स्थानीय निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।
Comments
Post a Comment