नये खेमें की सेंधमारी से बड़े बड़े धुरंधरों का बढ़ा रक्तचाप

# नये खेमें की सेंधमारी से बड़े बड़े धुरंधरों का बढ़ा रक्तचाप

# एक नये खेमें  "जन शक्ति संगठन" का हुआ गठन 


शाहगंज /जौनपुर
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24 x 7 
                            स्थानीय निकाय चुनाव में व्यवस्था के दंश से जिन रणबाकुंरों को मैदान छोड़ना पड़ा था अब उन योद्धाओं ने अपना एक नया खेमा बना शाहगंज निकाय चुनाव में सरगर्मी ला दिया है। स्थापित दलों के निश्चित वोट बैंकों में इस नये खेमें की सेंधमारी बड़े बड़े धुरंधरों का रक्तचाप बढ़ाने के लिए सीधे - सीधे जिम्मेदार है।
बात हो रही है निकाय चुनाव के बाबत उन रणबीरों की जिन्होंने साल भर पहले से ही गुणा गणित समीकरण बैठाना शुरू कर दिया था। उन्हें व्यवस्था के दंश के नाते मैदान छोड़ना पड़ा। लेकिन अब युवा जोश -  युवा शक्ति का नारा दे एक नये खेमें  "जन शक्ति संगठन" के गठन  ने स्थानीय निकाय चुनाव को बड़ा ही दिलचस्प बना दिया है। इस नये खेमें के जनक समाजसेवी एडवोकेट संतोष अग्रहरि ने तहलका 24 x 7डॉट काम से विशेष बातचीत में बताया की इस संगठन की दिलचस्प रणनीति यही है कि किसी भी विशेष दल के स्थानीय डीह बाबाओं का शाहगंज की राजनीति में दखल बेअसर हो। काफी मंथन के बाद सभी वार्डो के जन प्रतिनिधि को एक ही विचार धारा में पिरोने के पीछे का मकसद किसी से छुपा नहीं है। मकसद साफ है कि स्थानीय चुनाव का मतलब नगर के कुछ चिन्हित घरानों से शुरू होता है और उन्हीं से खत्म  इस भ्रामक भ्रान्ति से शाहगंज को आजाद कराना। विकास के नाम पर सिर्फ राजनीति हो रही है यदि  जनता ने हम पर विश्वास जताया तो शाहगंज की सम्मानित  जनता को मायूस नहीं होना पड़ेगा। 
                   बदली व्यवस्था का ऊंट तो उन्हीं डीहों के करवट  बैठा था लेकिन इस नये खेमें ने बाबाओं को बेचैनी से करवटें बदलने पर मजबूर कर दिया है। इस बार का स्थानीय निकाय चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। इस चुनाव में मतदाताओं को प्रत्याशियों के अनोखे अनोखे हथकंडे देखने को मिलेगा। अब देखना यह होगा कि मतदाता किसके सिर ताज पहनाता है ?       

Comments