भोजपुरी कलाकार ने अपने जन्मदिन को बनाया यादगार

# भोजपुरी कलाकार ने अपने जन्मदिन को बनाया यादगार

# मनाया स्कूली बच्चों संग अपना जन्मदिन

जौनपुर। 
 तहलका 24 x 7 
                     जनपद के जलालपुर क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोचन बाजार के उभरते हुए स्थानीय कलाकार व समाजसेवी चन्दन सेठ मायपूरी की चकाचौंध से इतर ज़मीनी हक़ीक़त एवं बुनियादी सोच को महसूस करने के लिए अपना जन्म दिन मझगवाँ कला गांव स्थित शिव कुमारी शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं के साथ केक काटकर  मनाया। चन्दन ने अपने हाथों से 400 बच्चों में बिस्कुट और चाकलेट बाँटा। अपने हाथ से सभी को केक काटकर भी खिलाया। स्कूल में बच्चों से देर तक बातचीत भी किया। चन्दन ने बताया कि इन बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन यादगार बन गया। बताया शिक्षकों और बच्चों ने जिस तरह प्यार दिया है अतुलनीय है।श्री सेठ ने बताया की उनका नया भोजपुरी एल्बम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छता अभियान को लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए बहुत जल्द तैयार होकर मार्केट में आने वाला है। इस दौरान विद्यालय के संचालक विनय गुप्त अकेला के साथ स्टाफ अशोक पाठक, सुनील राजभर, संतोष मधुकर, वन्दना दुबे, अनुराधा केशकर, इन्दू देवी, सोनम गुप्ता, नीरज गिरी, कृपेश सरोज समेत क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Comments