# बेकसूर बेटियों को समाज क्यो देता है सजा- शाण्डिल्य
शाहगंज /जौनपुर
राकेश अग्रहरि
तहलका 24 x 7
अहिल्या को पत्थर बनने की सजा, विधवा को जिंदा पति की चिता के साथ जलने की सजा, हमारी बहनों के साथ दरिन्दे रेप करते हैं उन दरिंदों को सजा से पहले ही समाज रेप पीड़ित को ही सजा देने लगता हैं। उक्त बातें श्रीराम सेवा समिति के तत्वाधान में नगर के नई आबादी मोहल्ला स्थित रामलीला मैदान में चल रहे राम कथा के दौरान बुधवार की रात्रि को क्रांतिकारी विचारधारा के श्री अखिलेश मणि "शाण्डिल्य " महराज ने कही।
उन्होंने कहा कि भारत माता की बेटियों ने मुगलो और अग्रेजों के सामने भी अपनी इज्जत बचाने के लिए अपना जौहर दिखाया था। आदि काल से बेटियां शक्ति रूपी दुर्गा, काली एवं सीता हैं आज उन्होंने कर्तव्यों के मामले बेटो को काफी पीछे छोड़ दिया। आज बेटियों को उनका सम्मान और हक मिलना ही चाहिए।
वहीं विख्यात भजन सम्राट दुर्ग विजय मिश्रा ने मनोहारी संगीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।मंच का संचालन वीरेंद्र यादव वीरू न व आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अध्यक्ष डा. आरपी सिंह ने किया। इस अवसर पर भारत यादव, सुरेन्द्र यादव प्रधान नटौली, विनोद कुमार श्रीवास्तव, मनोज पाण्डेय, शिव कुमार यादव, वरिष्ठ चिकित्सक डा. राज कुमार मिश्र, ओम प्रकाश चौबे, माता प्रसाद मिश्र, ललिता मिश्रा, एकता नीलम, शिव कुमार यादव, सुमित्रा देवी, देवेश जायसवाल ,पद्मा गुप्ता, प्रतिमा, स्वाती अग्रहरि, दुर्गावती, आराध्या जायसावल, अनुष्का जायसवाल, लल्लन प्रसाद यादव , मनोज पाण्डेय, भारत यादव , प्रकाश पाठक आदि ने प्रवचन श्रवण किया ।

Comments
Post a Comment