# आरपीएफ प्रभारी पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को जीआरपी ने रिमांड पर लिया
शाहगंज /जौनपुर
राकेश अग्रहरि
तहलका 24 x 7
आरपीएफ प्रभारी एपी सिंह पर चाकूओं से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को जीआरपी प्रभारी अतुल्य पाण्डेय रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ में जुटे हैं। उक्त आरोपियों ने बीते 11 अक्टूबर को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।
बताते चलें कि बीते 13 सितंबर की देर शाम आरपीएफ प्रभारी अशोक प्रताप सिंह सिविल ड्रेस में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के समय टहलने के लिए निकले थे। प्लेटफॉर्म संख्या एक पर स्थित पानी की टंकी के समीप पहले से ही घात लगाकर बैठे हमलावरो ने पीछे से हमला बोल दिया। हमलावरो से हाथापाई के दौरान एक हमलावर को लेकर आरपीएफ प्रभारी प्लेटफॉर्म के बगल गड्ढे में कूद पड़े। तब तक हमलावरो ने आरपीएफ प्रभारी को पांच वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों ने घायल आरपीएफ प्रभारी को स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मौके से पकड़े गए हमलावर कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी राम श्रवण यादव पुत्र गुलाब यादव को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्हीं फरार आरोपियों में कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज बाजार निवासी क्रमशः सुनील कुमार (27) पुत्र घनश्याम एवं सुजीत गुप्ता (27) पुत्र हरिशंकर ने बीते 11 अक्टूबर को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जिन्हें जीआरपी प्रभारी अतुल्य पाण्डेय रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ कर रहे हैं।

Comments
Post a Comment