# कच्ची दीवार ढहने से सास बहू की मौत
शाहगंज /जौनपुर
राकेश अग्रहरि
तहलका 24 x 7
कच्ची दीवार ढहने से सास बहू गम्भीर रूप से घायल हो गयीं। इलाज के लिए परिजन दोनों घायल महिलाओं को स्थानीय निजी नर्सिंग होम ले आये। जहां चिकित्सकों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुरुवार की अपराह्न कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव कोहड़ा गांव निवासी महेंद्र बिन्द की पत्नी शर्मीला (30) व उनकी मां गामा देवी (60)पत्नी स्व. राम सूरत बिन्द अपने मड़हे में बैठी थी। शर्मीला अपने पुत्री को स्तनपान करा रही थी। और उसकी सास मड़हे में लेटी थी कि अचानक मड़हे की दीवार ढह गयी। दोनों सास बहू कच्ची दीवार के चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। जबकि स्तनपान कर रही अबोध बच्ची को एक भी खरोंच भी नहीं आई। परिजन दोनों घायल महिलाओं को स्थानीय निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उक्त दोनों घायल महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
# जाको राखे साईंया मार सके न कोय
कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव कोहड़ा गांव में कच्ची दीवार ढहने से पहले उक्त मड़हे में मृतका का पति महेंद्र बिन्द एवं मृतका का ढाई वर्षीय पुत्र अमन भी मौजूद थे। और मृतका अपने छह माह की पुत्री अनन्या को स्तनपान करा रही थी। दीवार ढहने से पहले महेंद्र अपने ढाई वर्षीय पुत्र अमन को लेकर पानी पीने चला गया। महज एक से डेढ़ मिनट में ही कच्ची दीवार ढह गई। और सास बहू चपेट में आ गयी लेकिन स्तनपान कर रही दुधमुही बच्ची को एक खरोंच भी नहीं आई।
#कमा कर लौटा था घर बनवाने और घर ही उजड़ गया
कच्ची दीवार ढहने के चपेट में आने से मृतका शर्मीला का पति महेंद्र बिन्द अपने छोटे भाई लवकुश के साथ मुम्बई रह कर कमाता है। लगभग एक माह पूर्व मुम्बई से कमाकर लौटा था। मृतका का पति महेंद्र बिन्द अपना घर बनवाने के लिए त्योहार बीतने का इन्तजार कर रहा था ईट , बालू ,सीमेंट आदि जुटा कर घर बनवाने की तैयारी में था कि घर बनवाने से पहले ही उसका घर ही उजड़ गया।

Comments
Post a Comment