मरीज हुआ टप्पेबाजी का शिकार

# मरीज हुआ टप्पेबाजी का शिकार

शाहगंज/जौनपुर
राकेश अग्रहरि 
तहलका 24 x 7 
           नगर के आजमगढ़ मार्ग बाईपास स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में उपचार कराने आये मरीज को टप्पेबाजों ने अपना शिकार बनाया। 
        प्राप्त जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार की सुबह सुल्तानपुर जनपद अंतर्गत कादीपुर थाना क्षेत्र के अमनाईपुर गांव निवासी जय राम पाण्डेय अपनी पत्नी सीता पाण्डेय को डिस्चार्ज कराने लिए नगर के आजमगढ़ मार्ग बाईपास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में आया था। उनकी पत्नी तीन दिनों से नगर के आजमगढ़ रोड बाई पास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती थी। जहाँ टप्पेबाजों ने अपने आप को हास्पिटल का कर्मी बता डिस्चार्ज कराने के नाम पर रूपये ऐंठ चलते बने । काफी देर बाद मरीज के हो हल्ला मचाने पर इसकी जानकारी हास्पिटल कर्मियों को हुई ।

Comments