# प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 121 लाभार्थियों को मिला प्रमाण पत्र
शाहगंज /जौनपुर
अजय सिंह
तहलका 24 x 7
प्रधानमंत्री मंत्री शहरी आवास योजना के तहत चयनित 121 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। नगर पालिका प्रांगण में में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बाके लाल सोनकर रहे। वहीं अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि केन्द्र सरकार गरीबों के कल्याण हेतु प्रयासरत है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के उद्देश्य विकास की किरण अंतिम व्यक्ति तक पहुचें यही प्रयास किया जा रहा है। संचालन आई टी सेल के विधानसभा प्रभारी सर्वेश चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी एम पी सिंह ने विस्तार से योजना के बावत जानकारी दी। आगंतुकों का आभार प्रदर्शन पालिका अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदीप जायसवाल अनिल मोदनवाल गीता जायसवाल रीता जायसवाल संगीता जायसवाल संदीप जायसवाल सुनील अग्रहरि टप्पू भुवनेश्वर मोदनवाल वीरेंद्र जायसवाल विक्की विजय लक्ष्मी अरुण अग्रहरि श्री राम शुक्ला आदि मौजूद रहें।

Comments
Post a Comment