Skip to main content
# अंततः सड़क निर्माण युद्ध स्तर पर शुरू
# अंततः सड़क निर्माण युद्ध स्तर पर शुरू
शाहगंज /जौनपुर
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
रामलीला समिति के हफ्तों से चल रहे मैराथन धरना प्रदर्शन के सामने प्रशासन ने सक्रियता दिखाई। प्रशासन के आश्वासन पर लोक निर्माण विभाग ने नगर के डाकघर तिराहे से कोतवाली चौक तक सड़क निर्माण शुरू किया। नगर में चर्चा जोरों पर है कि अंततः प्रशासन की कुम्भकरणी निद्रा भंग हो ही गई। तभी लोक निर्माण विभाग सड़क निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। क्षेत्र में सड़क निर्माण होने से रामलीला समिति एवं जनता जनार्दन में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी कि अब रामरथ के मार्गो पर रामरथ सुविधाजनक ढंग से गुजरेगा।
# रामलीला मैदान में अवैध अतिक्रमणकारियों पर मुकदमा दर्ज
रामलीला मैदान में मेले में अपनी दुकान लगाने आये आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली अन्तर्गत दुर्वासा गांव निवासी खाजा व्यवसायी को रामलीला मैदान में दुकान न लगाने के लिए धमकी व मारपीट पर आमादा एवं जान से मारने की धमकी देने वालों में दो नामजद व 8 से 10 लोगों पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। भुक्तभोगी मुकेश कुमार गौड़ पुत्र दया शंकर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भादवि की धारा 147, 506 के तहत दो नामजद बरसातू चौहान एवं पंकज चौहान समेत 8 से 10 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
Comments
Post a Comment