# जेसीआई शाहगंज सिटी ने धूमधाम से मनाया महान दिवस, समाजसेवियों को सम्मान

# जेसीआई शाहगंज सिटी ने धूमधाम से मनाया महान दिवस, समाजसेवियों को सम्मान 

# विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित 

# धूमधाम से मनाई संस्थापक सर हेनरी गिजेनवियर की जयंती 

# जेसी सप्ताह का आखिरी दिन महान दिवस के रूप में धूमधाम से संपन्न 

शाहगंज/जौनपुर
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7 
                      जेसीआई शाहगंज सिटी की ओर से जेसी सप्ताह का आखिरी दिन महान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सर हेनरी गिजेनवियर की जयंती भी मनाई गई। होटल शाहगंज पैलेस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बिना किसी शोर के उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया। 
           समारोह में खेल क्षेत्र से राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी साइकिलिस्ट आकाश यादव, शिक्षा क्षेत्र से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डेन एकता नीलम, महिला सशक्तिकरण के लिये शिवकुमारी गुप्ता, पर्यावरण क्षेत्र से सुभागी देवी, नागरिक सुरक्षा क्षेत्र के रतन भंडारी और कला क्षेत्र से शिवकुमार प्रजापति को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.. कार्यक्रम में अनन्या, प्रिया, श्रीया और पावनी ने नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। इसके अतिरिक्त समाजसेवी संतोष अग्रहरि को संस्था की मानद सदस्यता भी दी गई। 

                                                    मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष जेसी अजीत आर्य ने महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में सार्थक पहल करने के लिये बधाई दी और नये रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन से इसे जारी रखने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष जेसी डा. राजकुमार मिश्रा ने जेसी सप्ताह को सफल बताया और सदस्यों को बधाई दी। जेसी सप्ताह चेयरमैन जेसी रामजी गुप्ता ने आयोजित कार्यक्रमों का ब्यौरा पेश किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने जेसी एवं जूनियर जेसी विंग के कार्यक्रम संयोजकों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष जेसी दिवाकर मिश्रा ने भविष्य में और भी सार्थक कार्यक्रम आयोजित कराने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन जेसी सौरभ सेठ और धन्यवाद ज्ञापन जेसी सचिन वर्मा ने किया। 

                                कार्यक्रम में जेसी रुपेश जायसवाल, जेसी प्रदीप जायसवाल, जेसी दीपक, जेसी रविकांत, जेसी संजय गुप्ता, जेसी रमेश गुप्ता, जेसी हनुमान प्रसाद, जेसी उमाशंकर गुप्ता, जेसीरेट डा. अनामिका मिश्रा, डा. सुधाकर मिश्रा, डा. रुचि मिश्रा, डा. एसएल गुप्ता, संगीता जायसवाल, जेसी पुष्कर, जेसी अभिषेक, जेसी संदीप, जेसी देवी प्रसाद, जेसी आनन्द वर्मा, जेसी निर्भय, जेसी दीपक सिंह, जेसी आलोक, जेजे चेयरमैन जेजे रोहित गुप्ता, जेजे धीरज, जेजे प्रशांत, जेजे रिषभ, जेजे अनुज, जेजे विकास आदि उपस्थित रहे।


Comments