Skip to main content
# अखिलेश यादव के कार्यों का श्रेय लेने के लिए भाजपा में होड़ - ललई यादव
# अखिलेश यादव के कार्यों का श्रेय लेने के लिए भाजपा में होड़ - ललई यादव
जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल मे खुटहन-जौनपुर मार्ग के निर्माण कार्य के लिये धन स्वीकृत हो चुका था और इसके साथ ही पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के प्रयासो से प्रथम किस्त भी जारी हो चुकी थी। निर्माण कार्य भी प्रगति पर था, लेकिन चुनाव निकट होने के कारण भाजपा के एक सांसद ने चुनाव आयोग मे शिकायत कर निर्माण कार्य रुकवा दिया जिससे भाजपा राजनीति फायदा उठा सके। समाजवादी पार्टी के विधायक शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा अखिलेश यादव के कार्यों को भाजपा अपने काम बता कर क्या साबित करना चाहती है। वही इस सड़क का निर्माण कार्य समाजवादी सरकार के कार्यकाल मे चालू हो गया था। लेकिन भाजपा के लोग अपने राजनीतिक लाभ के लिये निर्माण कार्य मे बाँधा उत्पन्न करके विकास कार्य को रुकवा दिया लेकिन आज देख रहा हूँ भाजपा के सांसद, मंत्रीयो मे सड़क का श्रेय लेने की होड़ मच गयी है।

ललई यादव ने योगी सरकार द्वारा पूर्व सीएम अखिलेश के कार्यकाल में हुए सभी कार्यों का फिर से उदघाटन करवाना, अपने नाम की वाह वाही लेना, इसको राजनीतिक दृष्टि से गलत ठहराया है। उन्होंने कहा, "अखिलेश की छवि देश में इमानदार नेता की है" और उन्होंने अपने कार्यकाल मे ऐतिहासिक कार्य किया जिसे भाजपा के लोग अपना बताने मे लगे है।
सपा के वरिष्ठ नेता ने आगे यह भी कहा कि यूपी सरकार ने अपने छह महीने के कार्यकाल में कोई जनहित का काम नहीं किया है। ललई ने योगी सरकार को कानून व्यवस्था को लेकर भी घेरा, उन्होंने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था खराब हो गई है। जनता ने सरकार काम करने के लिए बनाई है, लेकिन ये लोग समाजवादी सरकार में हुये कार्य को अपना बताने मे उलझे हैं।
Comments
Post a Comment