Skip to main content
# पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल , एक सिपाही को लगी गोली
# पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल , एक सिपाही को लगी गोली

जौनपुर।
मनोज उपाध्याय
तहलका 24 x 7
जनपद के सुजानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूगंज पुल पर पहुंची सर्विलांस टीम और महाराजगंज मुगराबादशाहपुर पुलिस जाल बिछाए बैठी थी। पैशन प्रो बाइक से आ रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगे। ऐसे में पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों ही बाइक से गिर पड़े। ऐसे में एक वदमाश मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के कटाहित खास निवासी बदमाश सचिन विन्द के बाएं पैर में गोली लगी। लेकिन तीनों ही झाड़ियों में भाग निकले। जवाब बदमाशों की फायरिंग में क्राइम ब्रांच के सिपाही जयसील तिवारी के दाहिने हाथ में गोली लगी। घटना रात लगभग 8:30 बजे की है। S P शैलेश पाण्डेय ने बताया की झाड़ियों में लगभग आधे घंटे तक खोजबीन करने के बाद पुलिस को सफलता मिली। घायल सचिन विन्द को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।घायल बदमाश मछली शहर के सुजानगंज रोड पर हुयी फायरिंग और बदलापुर थाना क्षेत्र के कणेरेपुर में साइकिल व्यवसाई रवि अग्रवाल को गोली मारकर हुयी लूट में शामिल बताया जा रहा है।घायल बदमाश और सिपाही का इलाज सुजानगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Comments
Post a Comment