Skip to main content
# रामलीला समिति ने भाजपा विधायक का फूंका पुतला
# रामलीला समिति ने भाजपा विधायक का फूंका पुतला
# मुझे बदनाम करने की विरोधियों की साजिश - रमेश मिश्रा विधायक

जौनपुर। शाहगंज
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
रामलीला मैदान में अतिक्रमण के बाबत रामलीला समिति के विपक्षी का पक्ष लेने से क्षुब्ध रामलीला समिति के पदाधिकारियों एवं जनता ने भाजपा विधायक का पुतला फूंक दिया।
दशहरा मेला मद्देनजर क्षेत्र के आसपास के दुकानदार अपनी दुकान रामलीला समिति के अनुमति से रामलीला मैदान में लगाते हैं। उसी अनुमति के आधार पर आजमगढ़ जनपद के फुलपुर कोतवाली अन्तर्गत दुर्वासा गांव निवासी रामलीला मैदान में अपनी दुकान सोमवार की रात में लगाने की तैयारी में जुटा था। तभी रामलीला मैदान के अतिक्रमणकारियों ने उक्त दुकानदार को दुकान न लगाने की धमकी दे भगाने लगा। इस वाद विवाद की सूचना देर रात जब रामलीला समिति को हुई तब रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने स्थानीय कोतवाली का घेराव किया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने घटना की सूचना क्षेत्राधिकारी अवधेश शुक्ला को दिया। तब तक यह मामला निकल कर आया कि अतिक्रमणकारियों के पक्ष के नेता भाजपा विधायक के प्रतिनिधि हैं। प्रशासन अब इस ऊहापोह में था कि विधायक प्रतिनिधि की सुने या रामलीला समिति की।
राम के नाम पर राजनीति करने वाले विधायक प्रतिनिधि ही जब रामलीला के कार्यों में अड़ंगा लगाने लगे तो रामभक्त कहने वाला हरेक व्यक्ति अपने आप को ठगा महसूस करने लगा है। मामला है शाहगंज रामलीला समिति का जिसमें रामलीला समिति के विपक्ष में स्वयं भाजपा विधायक प्रतिनिधि ही खड़े नजर आ रहे हैं। रामलीला समिति की मांगो के बाबत रामलीला मैदान में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए दीवार खड़ा करने के मामले में एक भाजपा विधायक प्रतिनिधि रामलीला समिति के विपक्षियों के पक्ष में खड़ा है। जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासन के इसी दोहरे चरित्र से क्षुब्ध रामलीला समिति के पदाधिकारियों एवं जनता जनार्दन ने उक्त भाजपा विधायक का पुतला सोमवार की देर रात फूंक विरोध प्रदर्शन जताते हुए लुम्बनी दुद्धी राजमार्ग जाम कर दिया।
वहीँ...
# मुझे बदनाम करने की विरोधियों की साजिश - रमेश मिश्रा विधायक
रामलीला समिति के पदाधिकारियों एवं जनता जनार्दन द्वारा बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा के पुतला फूंके जाने पर विधायक रमेश मिश्रा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जो भाजपा के विरोधी हैं और जो तथाकथित भाजपाई अपने को कट्टर भाजपाई बताते है उन्हीं लोगों ने सरकार एवं मुझे बदनाम करने के लिए राजनीति किया है। ये वही भाजपाई हैं जिन्होंने विधान सभा एवं लोक सभा चुनाव के दौरान सपा के लिऐ काम किये थे और पिछली सरकार के कार्यकाल में भू माफियो से मिलकर जमीन कब्जा किये वही आज लोग पार्टी को बदनाम करनै का काम कर रहे है।रामलीला के मामले से मेरा कोई लेना देना नही है। रामलीला समिति के विवाद में विपक्षियों से भी कोई सरोकार नहीं है। जो राम के कार्यों में अवरोध उत्पन्न करेगा उसका मै स्वयं व्यक्तिगत रुप से विरोधी हूं। मुझे बदनाम करने की विरोधियों की साजिश है।
Comments
Post a Comment