# एडीएम के गैर जिम्मेदाराना बयान से मामला बिगड़ा
# रामलीला समिति ने किया लुम्बनी दुद्धी राजमार्ग जाम
# लगभग चार घंटे तक लगा रहा लुम्बनी दुद्धी राजमार्ग पर जाम
# जाम के दौरान प्रशासन के हाथ पांव फूले
# एडीएम ने अपनी बात ली वापस, तब बात बनी
शाहगंज /जौनपुर
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
रामलीला समिति की समस्याओं के निराकरण के लिए विगत चार दिनों से चल रही बगैर नतीजे की मैराथन बैठक के बाद रविवार की अपराह्न के बाद अपर जिला मजिस्ट्रेट रमेश प्रसाद मिश्र एवं एसपी ग्रामीण संजय राय मामले के निस्तारण के लिए कोतवाली परिसर में पहुंचे। रामलीला समिति के कार्यकर्ताओं भी मौजूद थे। वार्ता शुरू होने पर ही एडीएम रमेश प्रसाद मिश्र ने अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए दीवार के निर्माण की मांग को एकसिरे से खारिज करते हुए कहा कि अभी दीवार नहीं बन सकती है। "आप लोग चाहे रामलीला करे या न करें कोई फर्क नहीं पड़ता" इसी बेतुके गैर जिम्मेदराना बयान पर रामलीला समिति के लोग बिफर पड़े।
रामलीला समिति के लोगों ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए लुम्बनी दुद्धी राजमार्ग जाम कर दिया। लगभग चार घंटे के लुम्बनी दुद्धी राजमार्ग जाम रहा। जाम के दौरान बतौर एडीएम के प्रतिनिधि मंडल एसडीएम जेएन सचान, क्षेत्राधिकारी अवधेश शुक्ला एवं प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रसाद ने रामलीला समिति के लोगों को समझाने का असफल प्रयास करते रहे। लगभग चार घंटे बाद जब एडीएम के प्रतिनिधि मंडल ने जाम पर बैठे रामलीला समिति के लोगों को यह सूचना दी कि एडीएम अपनी बात वापस लेते हुए रामलीला समिति से क्षमा याचना कर वार्ता करना चाहते हैं तब रामलीला समिति के लोग पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की आगवानी में वार्ता को तैयार हुए।
लगभग चार घंटे चले इस हाई वोल्टेज जाम को देखते हुए पूरे सर्किल की पुलिस एवं एक बटालियन पीएसी मौके पर पहुंच गई थी। लगभग चार घंटे बाद कोतवाली परिसर में एडीएम रमेश प्रसाद मिश्र ने रामलीला समिति की मुख्यतः दो मांगों में से एक मांग युद्ध स्तर पर सड़क की मरम्मत की सहमति दी किन्तु दूसरी मांग अतिक्रमण हटाने के लिए दीवार बनाने के लिए 4 अक्टूबर तक का समय मांगा। तब रामलीला समिति के लोगों ने यह प्रस्ताव दिया कि जब तक अतिक्रमण हटाने के लिए दीवार का निर्माण नहीं हो जाता तब तक अस्थाई पुलिस चौकी एवं एक बटालियन पीएसी तैनात रहेगी। इस प्रशासनिक अमले ने सहमति जताई। तब जाकर लुम्बनी दुद्धी राजमार्ग जाम से बहाल हुआ।
इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता, रचित चौरसिया, नीरज अग्रहरि, ओमप्रकाश जायसवाल, बैजू महाराज, जवाहिर लाल, कैलाश जायसवाल, मंजीत मोदनवाल, संदीप जायसवाल, सियाराम अग्रहरि, प्रेम नारायण जायसवाल, कमलेश अग्रहरि, सुनील जायसवाल, सुभाष चन्द्र यादव, बृजेश सेठ, गौतम जायसवाल, मनोज अग्रहरि समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment