Skip to main content
# जेसीआई शाहगंज शक्ति के तत्वाधान में डांडिया उत्सव संपन्न
# जेसीआई शाहगंज शक्ति के तत्वाधान में डांडिया उत्सव संपन्न
# समाजसेवी एडवोकेट सन्तोष अग्रहरि थे मुख्य अतिथि
शाहगंज (जौनपुर)
राकेश अग्रहरि
तहलका 24 x 7
नगर के रायल पैराडाइज में सोमवार शाम जेसीआई शाहगंज शक्ति के तत्वाधान में डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सोलह सिंगार, गरबा आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इनमें महिलाओं में पल्लवी जायसवाल, नैन्सी गुप्ता, पिकीं सेठ, चारू गुप्ता, सिम्मी गुप्ता विजेता रही, लड़कियों में स्तुति जायसवाल, मुस्कान जायसवाल, नेहा एवं बच्चों में लावन्या गुप्ता, आंशी, परिधि विजेता रही। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि समाजसेवी एडवोकेट सन्तोष अग्रहरि, विशिष्ट अतिथि प्रदीप जायसवाल एवं सम्मानित महानुभावों शिरीष मोदनवाल, आदित्य जायसवाल, नेता जी, ऋषिराज जायसवाल, आकाश गुप्ता, ईशान जायसवाल के हाथों से पुरस्कार वितरण कराया गया। पुरस्कार के रूप में अवार्ड 2500 का कूपन, गिफ्ट हैम्पर सभी विजेताओं को मिला।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों का माल्यार्पण संगीता जायसवाल व आनन्द वर्मा ने किया। कार्यक्रम के निर्णायक कोरियोग्राफर सैफ और आदित्य रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जेसी खुशबू जायसवाल ने दांडिया के महत्व तथा इस तरह के आयोजनों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सचांलन अनुपमा अग्रहरि नेे किया। पूरे कार्यक्रम की बागडोर मोहिता जायसवाल, मेघना वर्मा, रेनू सेठ ने संभाली। संयोजक सपना गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही इस कार्यक्रम में मौजूद रही पूर्व अध्यक्ष मुन्नी जायसावल, गीता जायसवाल, आशा गुप्ता , पूनम गुप्ता, ऊषा गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, शिल्पी मौर्या, रूपम जायसवाल, सीमा गुप्ता, अमृता जायसवाल, चांदनी जायसवाल, रजंना सेठ, रितू अग्रहरि, सध्यां, सुनीता जायसवाल, रजनी, अनामिका, शालू, प्रीती, निहारिका, निवेदिता आदि मौजूद रही।

Comments
Post a Comment