# प्रशासन की निष्क्रियता से क्षुब्ध रामलीला समिति ने किया लुम्बनी दुद्धी राजमार्ग जाम

# प्रशासन की निष्क्रियता से क्षुब्ध रामलीला समिति ने किया लुम्बनी दुद्धी राजमार्ग जाम


जौनपुर। शाहगंज
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7

                         रामलीला समिति की मांगो पर शासन प्रशासन के ढुलमुल रवैया से क्षुब्ध होकर रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार की देर रात लुम्बनी दुद्धी राजमार्ग जाम कर दिया। लुम्बनी दुद्धी राजमार्ग जाम करने के बाबत रामलीला समिति के अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता ने बताया कि एक हफ्ते पूर्व रामलीला समिति की मांगो सड़क, बिजली एवं रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिए अस्थाई पुलिस चौकी का निर्माण को पूरा करने का आश्वासन जिला मुख्यालय से एडीएम रमेश प्रसाद मिश्र एवं एसपी ग्रामीण संजय राय ने दिया था। लेकिन हफ्ता बीत जाने के बाद भी शासन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। नगर के सड़कों, बिजली की हालत जस की तस है। रामलीला मैदान में अवैध अतिक्रमणकारियों ने रामलीला मैदान में मेले के बाबत लगने वाली दुकानों के दुकानदारों को दुकान न लगाने के लिए धमका रहे हैं।रामलीला मेला सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए रामलीला समिति बाध्य होकर लुम्बनी दुद्धी राजमार्ग जाम किया गया।

लुम्बनी दुद्धी राजमार्ग जाम होने के लगभग 12 घंटे बाद शासन एवं प्रशासन की कुम्भकरणी निद्रा भंग हुई। लगभग 12 घंटे के बाद जिला मुख्यालय से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय एवं महामंत्री पुष्पराज सिंह जाम स्थल पर पहुंच रामलीला समिति की मांगो को सुन त्वरित मांगों को निस्तारण के लिए आश्वासन दिया तब जाकर जाम समाप्त हुआ। शासन प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त करने वालों में महामंत्री फिरतूराम यादव, ओमप्रकाश जायसवाल, दिनेश गांधी, जवाहरलाल अग्रहरि, हर्षचन्द्र जायसवाल, कैलाश नाथ जायसवाल, सर्वेश चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, मनोज अग्रहरि, नीरज अग्रहरि, धनश्याम जायसवाल, लालचन्द्र विश्वकर्मा, पप्पू पंडित, गिरधारी लाल, रचित चौरसिया, सुनील जायसवाल, रामकुमार अग्रहरि आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Comments