Skip to main content
# खेलकूद से सर्वांगीण विकास- समाजसेवी सन्तोष अग्रहरि
# खेलकूद से सर्वांगीण विकास- समाजसेवी सन्तोष अग्रहरि

शाहगंज /जौनपुर राकेश अग्रहरि तहलका 24 x 7 स्थानीय सेंट थॉमस इण्टर कालेज में क्षेत्रीय खेलकूद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि समाजसेवी एडवोकेट सन्तोष अग्रहरि ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ जीवन की आवश्यकता है खेलकूद। खेलकूद से बच्चो के शारीरिक व मानसिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। विशिष्ठ अतिथि अजीत प्रजापति ने छात्रों के खेल कूद के जज्बे को सलाम करते हुऐ उनके अनुशासन एवं संयम की भी तारीफ की।
क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के सैकड़ों छात्र -छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। खासतौर पर बालिका वर्ग के बीच स्पर्धा देखने को मिली। क्षेत्रीय खेल कूद में आये हुए सभी आगंतुकों को विद्यालय प्रति आभार व्यक्त करते हुए सेन्ट थॉमस कालेज के प्रधानाचार्य फादर एंटोनी रोड्रिक्स ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन व मैत्री की भावना पैदा होती हैं।आप सब की सहभागिता के लिये आभार व्यक्त करता हूँ ।
संचालन अजय कुमार सिंह , पवन गुप्ता ,साइमन पीटर ने किया । उपरोक्त समारोह में प्रधानाचार्य शाहिद नईम ,सन्तोष अग्रहरि, डॉ. गिरीश चन्द्र यादव फूल कुमार प्रजापति ,शिशिर यादव यासिर अरशद अली डॉ.आर के वर्मा, राजेश कुमार गुप्ता, देश दीपक सिंह, अनिल सिंह , समरजीत मसीह, विशाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, बेचन प्रसाद , फुरसत राम, फतेह बहादुर सिंह, आदि उपस्थित रहे ।
Comments
Post a Comment