# जौनपुर का बहुचर्चित स्नेहा हत्याकाण्ड का पर्दाफास

                                                                     

# जौनपुर का बहुचर्चित स्नेहा हत्याकाण्ड का पर्दाफास

 # मोटर साइकिल व 8 लूट की मोबाइल सहित दो इनामी गिरफ्तार


जौनपुर।
मनोज उपाध्याय
तहलका 24 x 7 

                          पुलिस अधीक्षक द्वारा बीते  21 अगस्त को चलती टेम्पो से मोबाइल छीनने के प्रयास में हुई हत्या के अनावरण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच ,सर्विलांस टीम,थानाध्यक्ष खेतासराय व थानाध्यक्ष जलालपुर को लगाया गया था। सीसी टीवी से मिली फुटेज के आधार पर दो दर्जन अपराधियों को उठाकर पूछताछ की गई जिसमे अभियुक्त की पहचान हो गई। 5000-5000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जलालपुर चौराहे से सीतमसराय रोड पर लगभग कुछ दूरी पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से कुल 8 अदद मोबाइल बरामद किया गया,पकड़े गए अभियुक्तों को हत्या व लूट के प्रयास के अभियोग में गिरफ्तार कर कार्यवाही पूर्ण करके न्यायालय भेजा जा रहा हैं। उप निरीक्षक तहसीलदार सिंह, थानाध्यक्ष जलालपुर, व उप निरीक्षक अनिल सिंह थानाध्यक्ष खेतासराय, व उप निरीक्षक विश्वनाथ यादव प्रभारी क्राइम ब्रांच एवं उप निरीक्षक शशि चंद्र चौधरी प्रभारी सर्विलांस जौनपुर मय टीम के साथ अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफल हुए।



Comments