Skip to main content
# बेनतीजा निकली रामलीला समिति की प्रशासनिक बैठक , समस्या के निराकरण तक रामलीला मंचन स्थगित
# बेनतीजा निकली रामलीला समिति की प्रशासनिक बैठक
# समस्या के निराकरण तक रामलीला मंचन स्थगित
# 185 वर्षों में पहली बार रामलीला के मंचन में आया व्यवधान
# रामराज्य में रामलीला मंचन पर लगा ग्रहण
शाहगंज /जौनपुर
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपनी सरकार की तुलना 'राम राज" से करते नहीं थकते लेकिन इसी 'राम राज" में नगर की 185 वर्षों पुरानी ऐतिहासिक रामलीला के मंचन पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। नगर की रामलीला समिति ने अपनी समस्या के निराकरण होने तक रामलीला मंचन स्थगित कर दिया है।
बताते चलें कि नगर के ज्यादातर सडकें जर्जर हालत में है। वहीं विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। शुक्रवार को नगर के गांधी नगर कलेक्टरगंज स्थित रामलीला फंड़ पर खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मत से शनिवार से प्रारंभ होने वाली लीला का मंचन रोकने का निर्णय लिया गया। साथ ही चेताया गया कि जनपद के उच्चाधिकारी जब तक शाहगंज आ समस्या का समाधान नहीं करते तब तक रामलीला मंचन दुर्गा पूजा आदि स्थगित किया जाता है। प्रशासन के उपेक्षा से नगर में आक्रोश व्याप्त है। इसी मद्देनजर शुक्रवार की सांय उप जिलाधिकारी के आवास का घेराव किया गया। उप जिलाधिकारी के क्षेत्र में न होने पर तहसीलदार आशा राम वर्मा राम लीला समिति के लोगों को संतुष्ट नहीं कर पाये। समिति ने यह निर्णय लिया कि जब तक समस्त समस्या का निराकरण नहीं हो जाएगा तब तक लीला मंचन नहीं होगा। फिर शनिवार की प्रातः स्थानीय प्रशासन उप जिलाधिकारी, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रसाद एवं रामलीला समिति की बैठक भी बेनतीजा निकला।

दो स्थानीय प्रशासनिक बैठक विफल होने पर जिला प्रशासन की सांसे थमने के बाद जिला मुख्यालय से एडीएम रमेश प्रसाद मिश्र, एडिशनल एसपी डा. अनिल कुमार पाण्डेय एवं जफराबाद विधायक हरेन्द्र प्रताप सिंह मामले का निस्तारण करने पहुंचे। रामलीला समिति के अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता ने अपनी मुख्य समस्या के बाबत बताया कि रामलीला मैदान में सूखे पेड़ों को प्रशासन के मौजूदगी कटवाना, बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कराने, जर्जर गड्ढे युक्त सड़कों की मरम्मत कराना, रामलीला मैदान में अस्थाई पुलिस चौकी का निर्माण पर प्रशासनिक अमले एवं रामलीला समिति के पदाधिकारियों की सहमति बन गई थी किन्तु रामलीला मैदान में अवैध अतिक्रमण के निस्तारण के लिए डाक बंगले के बगल दीवार का निर्माण कराने पर प्रशासनिक अमला रिवेन्यू से जुड़ा होने का मामला बता समय की मांग करने लगा किन्तु रामलीला समिति के पदाधिकारी समय देने के मूड नही दिखे। इसलिए बैठक बेनतीजा निकली। अंततः रामलीला समिति ने यह निर्णय लिया कि जब तक समस्त समस्या का निराकरण नहीं हो जाएगा तब तक लीला मंचन नहीं होगा।
बैठक में एसडीएम जेएन सचान, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एसडीओ बिजली दीपक जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश जायसवाल, बैजू महाराज, जवाहिर लाल, प्रदीप जायसवाल, कैलाश जायसवाल, मंजीत मोदनवाल, अनिल मोदनवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, संदीप जायसवाल, सियाराम अग्रहरि, प्रेम नारायण जायसवाल, कमलेश अग्रहरि, सुनील जायसवाल समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment