# राम भक्तो पर लग रहा है राजनीति करने का आरोप 


# राम भक्तो पर लग रहा है राजनीति करने का आरोप 


शाहगंज /जौनपुर
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7 

                          नगर के ऐतिहासिक रामलीला की 185 साल पुरानी परम्परा को अपनी अकड़ और ज़िद के चलते तोड़ देने वाले प्रशासन ने इसका ठीकरा समिति के नेतृत्वकर्ताओं पर ही फोड़ दिया है।
                      जिलाधिकारी को सौंपे गये जवाब में एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश प्रसाद मिश्र ने कहा है कि समिति के अध्यक्ष ने आगामी निकाय चुनावों के मद्देनज़र अपनी राजनीति चमकाने के लिये अडंगा लगाया। जिससे रामलीला निर्धारित तिथि से एक दिन बाद शुरू हुई। जवाब में एडीएम ने ये भी कहा है कि निर्धारित तिथि को रामलीला कराने की मुकम्मल तैयारी भी नहीं थी। प्रशासन के इस रवैये से समिति के पदाधिकारी क्षुब्ध हैं। 
           एडीएम की रिपोर्ट में सीधे सीधे मामले की पूरी ज़िम्मेदारी समिति के पदाधिकारियों पर मढ़ दी। बता दें कि आश्वासन के करीब हफ्ते भर बाद भी न तो सड़क ठीक कराई गई और ना ही बिजली आपूर्ति। जिसे लेकर जनता में प्रशासन के प्रति बेहद आक्रोश है।


Comments