# लुम्बनी दुद्धी राजमार्ग जाम के 12 घंटे बाद जागा शासन प्रशासन

# लुम्बनी दुद्धी राजमार्ग जाम के 12 घंटे बाद जागा शासन प्रशासन


शाहगंज /जौनपुर
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7  

                       लुम्बनी दुद्धी राजमार्ग जाम होने के 12 घंटे बाद शासन प्रशासन की कुम्भकरणी निद्रा भंग हुई। जिला मुख्यालय से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय महामंत्री पुष्प राज सिंह जाम स्थल पहुंच रामलीला समिति की मांगो को सुना। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने एसडीएम जेएन सचान, क्षेत्राधिकारी अवधेश शुक्ला को निर्देशित किया कि रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिए तुरंत एक अस्थायी पुलिस चौकी बनाईये। सड़क मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के एई आरके साहू एवं जेई सुरेन्द्र यादव को निर्देशित किया कि युद्ध स्तर पर नगर के एराकियाना चौराहे से जेसीज चौक तक बुद्धवार सुबह तक सड़क कम्प्लीट चाहिए। वहीं एसडीओ दीपक जायसवाल को निर्देशित किया गया कि 28, 29, 30 व 1 अक्टूबर को 24 घंटे अबाध गति से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। 

                                       भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के इस आश्वासन पर कि रामलीला समिति की सारी मांगों को त्वरित निस्तारित किया जाएगा अन्यथा बुद्धवार को रामलीला समिति के समर्थन में वह स्वयं सड़क पर बैठने को बाध्य होंगे। इस आश्वासन के बाद लुम्बनी दुद्धी राजमार्ग बहाल हुआ। 




Comments