!! शाहगंज क्षेत्र में चोटी कटने की यह पहली घटना
जौनपुर।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
जौनपुर जनपद के शाहगंज नगर के शाहपंजा मोहल्ला स्थित गोपेश्वर मंदिर गली निवासी एक किशोरी की बीती रात चोटी कट गयी। चोटी कटने की सूचना पर सीओ कोतवाल समेत पूरा नगर देखने उमड़ पड़ा। शाहगंज में चोटी कटने की यह पहली घटना है। इससे लोगों में भय व्याप्त है।
उक्त मोहल्ला निवासी स्व. शहबान की 16 वर्षीय पुत्री आफरीन बानो गुरुवार की रात पढ़ाई कर सो गयी। पीड़िता के मुताबिक रात लगभग डेढ़ बजे किसी के रोने की आवाज सुनाई दी। लेकिन डरवश वह सो गयी। शुक्रवार प्रातः लगभग छह बजे जब उसकी मां ने उसे जगाया तब उसे एहसास हुआ कि उसकी चोटी कट चुकी है। बगल में देखा तो चोटी कटी पड़ी थी वह कटी चोटी देख घबरा कर रोने लगी। देखते ही देखते मोहल्ले के लोग उमड़ पड़े। आफरीन नगर के बालिका विद्यालय में कक्षा दस की छात्रा हैं।
फिलहाल सूचना पर क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार शुक्ला कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रसाद मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस कटी चोटी को अपने कब्जे में ले जांच में जुटी है ।



Comments
Post a Comment