!! कुश्ती प्रतियोगिता छाये रहे जौनपुर के पहलवान

!! एक हाथ के दिव्यांग रामसिह (जौनपुर) की कुश्ती पर रोमांचित हुए दर्शक

!! अन्तर्जनपदीय प्रतियोगिता में बनारस, इलाहाबाद, जौनपुर व मिर्जापुर के पहलवानों ने अपने दांव आजमाये 

!! प्रतियोगिता के चैंपियन जौनपुर केशरी मँगला प्रसाद रहे 




सूरापुर/करौदी कला।
शीलेश बरनवाल 
तहलका 24 x 7 
                       कुश्ती प्रतियोगिता पहलवानों के कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती है। अगले साल कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के आला अधिकारियों संग शिरकत कर इसे और भव्य कराया जाएगा।
यह बाते करौंदी कला कस्बे में ऐतिहासिक दँगल प्रतियोगिता में कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने कही। विधायक राजेश गौतम व स्थानीय प्रमुख प्रतिनिधि पँकज वर्मा पहलवानों को माला व हाथ मिलाकर प्रतियोगिता शुरु कराई। 

प्रतियोगिता के चैंपियन जौनपुर केशरी मँगला प्रसाद रहे जिन्होंने अमित यादव को अखाड़े में पटखनी दिया। वही एक हाथ के (एक हाथ के दिव्यांग) रामसिंह जौनपुर व विजय गोरखपुर के बीच रोचक मुकाबला हुआ। इस दौरान बजरंग बली के नारे से प्राँगण गूंज उठा। दँगल मे राम समुझ जौनपुर व वीरेंद्र बनारस, राजबहादुर धर्मापुर व प्रकाश बनारस, अँगद सिह हरीपुर व बुलेट जौनपुर, उमाशंकर जौनपुर व राजू बनारस के बीच रोचक मुकाबला हुआ, कन्हैया पहलवान जमैथा व गुलाब पहलवान बनारस का मुकाबला बराबरी पर रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में जगदम्बा उपाध्याय, बब्लू सिह, अशोक तिवारी, इन्द्रपति मिश्र, जे०एल० सिंह, सुरेश तिवारी, कल्लू सिह, दीपक सिह,कमलेश मिश्र, आशीष मिश्र, राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का सँचालन दिनेश उपाध्याय व डॉक्टर सन्त भारती ने किया, रेफरी चिन्तामणि मिश्र व राम प्रकाश यादव रहे। आयोजक अनिल तिवारी ने सबका आभार व्यक्त किया।

Comments