!! रेलवे ट्रैक पर सिर कटा शव मिलने से फैली सनसनी
!! मृतक का शव सड़क पर रख किया चक्का जाम
!! दोस्ती के विश्वास में गयी जान

शाहगंज/जौनपुर
विनोद साहू ,रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज पुलिस चौकी अन्तर्गत एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पाये जाने से सनसनी फैल गयी। परिजनों व ग्रामीणों ने शव उठा बीबीगंज चौराहे पर रख चक्काजाम कर दिया। पांच धंटे चले चक्काजाम को काफी मशक्कत के बाद प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने किसी तरह समाप्त कराया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीबीगंज चौकी अन्तर्गत अरगुपुर धौरहरा गांव निवासी प्रदीप कुमार जायसवाल (17)पुत्र जोखनराम जायसवाल का शव शाहगंज फैजाबाद रेल खंड के बिलवाई रेलवे स्टेशन के दक्षिणी आउटर के बाहर रेलवे ट्रैक पर पाया गया। मृतक के सर पर काफी गम्भीर चोट है जिसके चलते उपर से उसका सर खुल कर क्षतविक्षत हो गया था। कुल मिलाकर आरोपितो ने निर्मम ढंग से हत्या को अंजाम दिया।
पांच भाईयों में सबसे छोटा मृतक बीबीगंज बाजार में ही अपने भाइयो की दुकान जायसवाल इलेक्ट्रॉनिक पर अपने दो अन्य भाईयों के साथ रहता रहा। बृहस्पतिवार सांय लगभग चार बजे मृतक का बड़ा भाई मनोज कुमार जायसवाल जो मडियाहूं में दुकान चलाता है बीबीगंज पहुंचा था। और मनोज ने मृतक प्रदीप को अपने साथ लाये सामान को घर पहुंचाने को बोल दुकान पर रुक गया। दुकान से चंद कदम दूर ही मृतक का दोस्त मिल गया। उसने जबरन प्रदीप को वाइक पर बैठा चलता बना। आधे घंटे बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। परिजनों ने पवई के पुलसराय गांव तक खोजा। लेकिन कही पता नहीं चल सका। बताते हैं तीन लोग रात लगभग आठ बजे घर पहुंचे। परिजनों से कहा प्रदीप आ गया कि नहीं। हम लोगों के साथ गया था। उसे आधे घंटे पहले गांव के बाहर हम लोगों ने छोड़ा था। परिजनों को कुछ शक हुआ। लोगों ने 100 नम्बर पर डायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों समेत मृतक के भाई मनोज कुमार जायसवाल को भी कोतवाली लायी। मौके पर कोतवाली प्रभारी गस्त पर थे। लिहाजा उन्हें नहीं बताया गया। भोर के वक्त जब शव पाये जाने की सूचना मिली तक कोतवाल नरेंद्र प्रसाद मृतक के भाई को लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे पूर्व ही परिजनों को सूचना लग चुकी थी। लिहाजा लोगों ने शव को उठा बीबीगंज बाजार चौक पर रख चक्काजाम कर दिया। जाम प्रातः आठ बजे से दोपहर एक बजे समाप्त हुआ।
इस दौरान एडीएम रमेश प्रसाद मिश्र एसपी सिटी डा अनिल कुमार पाण्डेय सीओ अवधेश कुमार शुक्ला कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रसाद समेत सर्किल के सभी थाना अध्यक्ष व एक कम्पनी पीएसी मौजूद रही।
!! मृतक का शव सड़क पर रख किया चक्का जाम
परिजनों व ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को पचास लाख रुपये मुआवजा, आरोपियों की गिरफ्तारी व शख्स सजा व सौ नम्बर वाहन से आये जवानों की बर्खास्तगी। जिसपर एसपी सिटी अनिल पाण्डेय ने तत्काल तीनों को बर्खास्त करने का आदेश मौके पर ही फोन पर ही दे दिया। वहीं एडीएम रमेश प्रसाद मिश्र ने दस लाख मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया साथ ही पचास लाख रुपये के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। जिस पर किसी तरह पांच धंटे बाद जाम समाप्त कराया जा सका।
!! दोस्ती के विश्वास में गयी जान
मृतक प्रदीप जायसवाल के परिजनों के मुताबिक मृतक प्रदीप का गांव का मित्र संजय यादव ही अपने साथ ले गया था। मित्रता के विश्वास में ही उसके साथ धोखा हुआ। और प्रदीप की जान चली गई। इस हत्या के पीछे मामला आशनाई का है।
सूत्रों के मुताबिक मृतक प्रदीप की जान आशनाई के चक्कर में गयी। आशनाई के कारण ही उसके मित्र ने ही उसे अपने साथ ले जा कर हत्या करवा दी और शव को रेलवे ट्रैक पर रख ट्रेन से कटकर मरने का षड्यंत्र रचा।



Comments
Post a Comment