!! प्रतियोगिता से प्रतिभा निखरती है, युवाओं को अपने पुराने परम्परागत खेलों की तरफ लौटना होगा जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो : शैलेन्द्र प्रताप सिंह

सूरापुर (करौंदीकला) सुलतानपुर
शीलेश बरनवाल / अमरीश मिश्र
तहलका 24 x 7
प्रतियोगिता से प्रतिभा निखरती है, युवाओं को अपने पुराने परम्परागत खेलों की तरफ लौटना होगा जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो। यह बातें पहाडपुर कला के कूड़ी वाली बाग में आयोजित लम्बी कूद प्रतियोगिता मे विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कही। श्री सिंह ने इस तरह की प्रतियोगिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। लम्बी कूद (कूड़ी) प्रतियोगिता के आयोजक अमरीश मिश्र ने कहा कि विगत 18 वर्षो की इस परम्परा को भविष्य में भी अनवरत रखा जाएगा। श्री मिश्र ने मुख्य अतिथि का खिलाड़ियों से परिचय कराया। इस अवसर पर लम्बी कूद प्रतियोगिता में अभिषेक झा ने 23.7 फिट छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दूसरे स्थान पर लम्भुआ के अमित कुमार सरोज (22.5) व तीसरे स्थान पर रैना यादव (21.8) खालिसपुर रहे। इसके अलावा विपिन तिवारी, नीरज, सौरभ सिंह, अजय कुमार, राहुल, मनीष मिश्र, गया प्रसाद व अनुज का प्रदर्शन बेहतर रहा। प्रतियोगिता का प्रारंभ प्रमुख प्रतिनिधि पँकज वर्मा, जगदम्बा उपाध्याय व बब्लू सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बाबूराम यादव, विजय जायसवाल, कल्लू सिह, मनीराम निषाद, हरीराम यादव, दीपेश सिह, जितेन्द्र कुमार, इन्द्रमणि मिश्र, तेज बहादुर,.आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का सँचालन डाक्टर सन्त भारती व दिनेश उपाध्याय ने किया व रेफरी प्रदेश चैम्पियन शेषनारायण झा रहे। आयोजक अमरीश मिश्र ने आये हुए अतिथि व खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।


Comments
Post a Comment