!! सपा के पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव 'ललई' के पुत्रवधू डॉ.आरती यादव ने जवानों को बांधी राखियां

!! सपा के पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव 'ललई' के पुत्रवधू डॉ.आरती यादव ने जवानों को बांधी राखियां 



दिल्ली। 
तहलका 24 x 7 
                  हमारा देश आस्था व विश्वास का देश हैं और इसमें रहने वाले लोग इसी आस्था व विश्वास के प्रतीक हैं। इसी आस्था विश्वास व समर्पण का दूसरा नाम है रक्षाबंधन जो आज पूरी दुनिया में पूरी श्रद्धा आस्था के साथ  धूमधाम से मनाया जा रहा है। कल शाम से ही बहनों का भाइयों के हाथों में राखी बाँधने जाने का अटूट सिलसिला जारी है। आज दुनिया की करोड़ों बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बाँधकर रोली चंदन करके और उनकी आरती उतार उनके शतायु होने की कामना कर रही हैं। हमारी लाखों बहनों ने देश की निगहबानी कर रहे फौजी भाइयों के लिये भी हमेशा की तरह राखियां भेजी हैं और कुछ बहने खुद सीमा पर उन्हें खुद उनकी कलाई में बाँधने गयी हैं। जवान जब सीमा पर मुस्‍तैद होकर देश की रक्षा करते हैं तब हम अपने घरों में शान से अपना त्‍योहार मना रहे होते हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री /विधायक के पुत्रवधू   डॉ.आरती यादव ने सेना के अधिकारियों और जवानों को राखियां बांधीं। उन्होंने ने कहा हमें सुरक्षित रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।



Comments