!! नाबालिग किशोरी का अपहरण कर किया दुराचार

!! नाबालिग किशोरी का अपहरण कर किया दुराचार



जौनपुर। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24 x 7 
                        गांव के ही एक युवक ने एक महिला के सहयोग से गांव की एक नाबालिग किशोरी का  अपहरण करने के बाद दुराचार कर छोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सुजीत कुमार पुत्र रामलखन ने अपने एक परिचित महिला बृज कुमारी पत्नी दल सिंगार के साथ मिलकर एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुराचार करने के बाद छोड़ दिया। पीड़िता के घर पहुंचने के बाद परिजनों ने स्थानीय कोतवाली में न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल मुआयना करा कर आरोपितों के विरूद्ध भादवि की धारा 363, 366, 376, 4/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Comments