!! पात्रो का नाम राशन कार्ड सूची से गायब

!! पात्रो का नाम राशन कार्ड सूची से गायब

जौनपुर। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24 x 7     
          सुईथाकला ब्लाक के बधरवारा गांव के राशन कार्ड लिस्ट से पात्रों का नाम गायब हो जाने से ग्रामीण परेशान हैं। इस बावत सैकड़ों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी जे एन सचान के आवास पर ज्ञापन सौंप जाँच की माँग की। 
              गांव के आशीष कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों में सैकड़ों लोग एसडीएम के यहां पहुंच ज्ञापन दे जांच कर पात्रों के नाम जोडने की गुजारिश की। जिस पर एसडीएम ने जांच का आश्वासन दे ग्रामीणों को वापस भेजा। इससे पूर्व सोमवार को ग्रामीणों ने कोटेदार के यहाँ पहुचे थे। विवाद होने पर पहुची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझा कर व एसडीएम से मिलने का सुझाव दे लोगों को शांत कराया था। ग्रामीणों का आरोप है कि दस माह से कोटेदार राशन नहीं दे रहा है। 
          इस दौरान प्रमुख रूप से संतोष कुमार, दयाराम विंद ,मो सेराज ,आजाद राम, सुभग, सद्दाम, रामजीत, तुलसी, राम प्रकाश, सविता, पवन राजभर, नसीम, विनोद, हरिप्रसाद, फूला ,रामकेवल, राम सोचने,राम प्रसाद, लालमन, सावन, सुवारथ, महेंद्र आदि मौजूद रहे।

Comments