!! हर हर महादेव से गूंजा पूरा शाहगंज


!! "शिव शंकर डमरू वाले" पर खूब झूमें श्रोता 

!! "ए गणेश के पापा" भजन ने खूब वाहवाही लूटा 


जौनपुर। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24 x 7 
                     नगर के नई आबादी मोहल्ला स्थित महादेव मन्दिर पर सोमवार को विशाल भंडारा व देवी जागरण का आयोजन सम्पन्न हुआ। भजन कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सुशील वर्मा ने किया। हजारों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।  प्रदेश के विख्यात भजन गायक पंकज सिंहा ने "मेरे भोले बाबा जी को भांग चाहिए...." सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में " बम भोले बम भोले बम बम बम" गाने सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं सुप्रसिद्ध भजन गायिका शैली गगन ने "शिव शंकर डमरू वाले" मैने मईया जी से दिल क्यूं लगाया है" राधा से कर दे सगाई" जैसे भजन गाकर भाव विभोर कर दिया। वहीं आजमगढ़ से आयी गायिका लक्ष्मी ज्योति ने "ना हमसे भंगिया पिसाई" व "ए गणेश के पापा" भजन गाकर खूब वाहवाही लूटी। साथ ही नितिन दीक्षित झांकी ग्रुप द्वारा दर्जनों मनोहारी झांकी प्रस्तुत किया गया। 
              रात नौ बजे तक भंडारा चला। तदुपरांत भजन संध्या व जागरण आयोजित हुआ। कलाकारों में कई बोर्ड पर शमशेर अली, पैड पर छोटूआदि कलाकार मौजूद  रहे ।

Comments