!! श्री चर्तुभुज शिव पार्वती मन्दिर का चौथा स्थापना दिवस व भव्य भण्डारा सम्पन्न
शाहगंज।विनोद साहू
तहलका 24 x 7
नगर के पश्चिमी कौड़िया पक्का पोखरा गुरुधाम कालोनी स्थित श्री चर्तुभुज शिव पार्वती जी मन्दिर पर गुरुवार की सांय चौथा स्थापना दिवस व भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। मानस समिति द्वारा सुंदर पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। तदुपरांत भक्तों में प्रसाद रूपी भोग कराया गया। कार्यक्रम के अंत में किशन अग्रहरि ने आगन्तुक भक्तों का व मानस समिति का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से रामपलट अग्रहरि, बृजेश कुमार "पप्पू", संजय बरनवाल, एसपी श्रीवास्तव, अनिल मदनलाल, माता प्रसाद पाण्डेय, महाराज मुन्ना पंडित, मनोज अग्रहरि, राजेश सोनी, हरिश्चंद्र अग्रहरि, अनिल साहू मनोज अग्रहरि, दिलीप कुमार अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, सुनील साहू, राजकुमार अग्रहरि 'राजू', दिनेश कुमार, भुवनेश्वर मोदनवाल, मनीष कुमार 'पिंटू', किशन अग्रहरि आदि का मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment