!! मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बजरंग दल की टीम ने मारी बाजी

 !! जेसीआई शाहगंज सिटी के तत्वाधान में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन 

शाहगंज(जौनपुर)
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
                      जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन नगर के पुराना चौक पर किया गया, जिसमें कुल पाँच टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें बजरंग दल की टीम विजेता रही। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाज सेवी श्री संतोष अग्रहरि, विशिष्ट अतिथि नगर कोतवाल श्री नरेन्द्र कुमार,पूर्व रामलीला अध्यक्ष श्री प्रदीप जायसवाल एवं डॉ सुधाकर मिश्र ने ड्रॉ द्वारा किया।
 
                                                     तीन राउंड के इस मुकाबले में बजरंग दल प्रथम, नोनहट्टा का मानस दाल द्वितीय एवं चूड़ी मोहल्ला की टीम तीसरे स्थान पे रही। विजेता टीम को 5000 रुपये व ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 3000 रुपये व ट्रॉफी और एवं सभी प्रतिभागी टीमों को 500 रुपये व ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री संतोष अग्रहरि ने जेसीआई शाहगज सिटी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं के अंदर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना आती है। श्री अग्रहरि ने विजेता टीम बजरंग दल के सभी सदस्यों को पैंट-शर्ट का कपड़ा देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि नगर कोतवाल श्री नरेंद्र कुमार ने लगभग 20 फ़ीट ऊंची मटके तक पिरामिड बनाकर पहुचने के ट्रिक की सराहना की। कार्यक्रम को श्री प्रदीप जायसवाल और डॉ सुधाकर मिश्र ने भी संबोधित किया।
जेसीआई शाहगज सिटी के अध्यक्ष जेसी दिवाकर मिश्र ने शानदार आयोजन में प्रतिभागी सभी टीमों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आगे भी कराया जाएगा।
                                                        अंत में कार्यक्रम संयोजक जेसी निर्भय जायसवाल और सचिव सचिन वर्मा ने संयुक्त रूप से उपस्तिथ मेहमानों, प्रतिभागियों, संस्था के सदस्यों एवं जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जेसी दीपक जायसवाल ने किया एवं रेफरी की भूमिका संदीप जायसवाल ने निभाई। इस कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर श्री पाल, मनोज पांडेय, जेसी रविकांत जायसवाल, , रविन्द्र दुबे, संगीता जायसवाल, डॉ तारिक़ शेख, सौरभ सेठ, अविनाश जायसवाल, दीपक सिंह, आशीष प्रीतम, देवी प्रसाद चौरसिया, अश्वनी अग्रहरी, अनूप सेठ, अभिषेक अग्रहरि, ज्ञानेंद्र यादव,आलोक गुप्ता, मनीष बरनवाल, आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।।

Comments