!! रामलीला समिति का प्रतिनिधि मंडल मिला जिलाधिकारी से
!! रामलीला दुर्गापूजा विजयादशमी एवं भरत मिलाप के दृष्टिगत अति जर्जर सड़क का हो निर्माण
!! रामरथ गुजरने वाले मार्गो से जर्जर तारों को बदला जाय
शाहगंज।विनोद साहू
तहलका 24 x 7
श्री राम लीला समिति के अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला। लीला मंचन के मद्देनजर व्यवस्था के बावत वार्ता की। जिलाधिकारी ने मंचन में किसी तरह के व्यवधान न आने का आश्वासन दिया।
सौपे गये पत्रक में मांग कि गयी है कि समिति रामलीला नवरात्र दुर्गापूजा विजयादशमी भरत मिलाप के दृष्टिगत अति जर्जर सड़क का निर्माण आवश्यक है। एराकियाना चौक से जेसीज चौक तक की एक किलोमीटर सड़क की सुदृढ़ीकरण की अपेक्षा हैं। साथ ही रामलीला भवन चौक से हनुमान मंदिर चौक होते हुए निरहुआ मस्जिद तक विधुत तार जर्जर हो चुके हैं। वहीं पुराना चौक रोड के शीतल अग्रवाल के घर के सामने व पक्का पोखरा रोड पर सतेन्द्र साहु के घर के सामने विधुत पोल जर्जर हो चुके हैं। इसे तत्काल बदलवाना आवश्यक है। इन्हीं मार्गों से रामरथ कहांर बन्धु अपने कन्धों पर ले कर गुजरता है। वहीं नगर क्षेत्र के कई स्थानों पर जर्जर विधुत तारो को बदलने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी ने मेला प्रारम्भ होने से पूर्व व्यवस्था सही हो जाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में श्याम जी गुप्ता के साथ राज कुमार सिंह, प्रदीप जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, सुनील जायसवाल, कमलेश अग्रहरि, कालीचरण जायसवाल मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment