!! लायन्स डॉ. एस. एल. गुप्ता ने लिया अध्यक्ष पद की शपथ

शाहगंज।
विनोद साहू
तहलका 24x7
लायन्स क्लब शाहगंज स्टार के तीसरे अध्यक्ष के रूप में लायन्स डॉ. एस. एल गुप्ता ने अपनी नई कार्यकारणी के साथ पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष लायन्स एस. के. श्रीवास्तव के द्वारा शपथ लिया । डॉ .गुप्ता के शपथ लेते ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और लोगो ने उनको फूल -मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ गुप्ता ने कहा कि संस्था के माध्यम से सेवाभाव के द्वारा पूरे वर्ष लोगों की सेवा करता रहूंगा जिसमे कैंसर व शूगर हेतु विशेष ध्यान दिया जायेगा। उपरोक्त बातें नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ.गुप्ता आजमगढ़ रोड स्थित शाहगंज पैलेस में बुधवार की रात्रि अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा।
इसके पूर्व में समारोह का शुभारम्भ कुँवर वी. एन सिंह ( मण्डल अध्यक्ष ), डा.हरेन्द्र प्रताप सिंह (विधायक जफराबाद), डॉ. क्षितिज शर्मा, एस. के.श्रीवास्तव( पूर्व मण्डल अध्यक्ष ), ओम प्रकाश जायसवाल (पूर्व न.प.प. अध्यक्ष ) शाहगंज ने दीप प्रज्वलित कर के किया । समारोह में गणेश वन्दना लायनेस टीम व ध्वज वन्दना डॉ.सुधाकर मिश्र एवं डॉ. रूचि मिश्रा ने किया । शपथ ग्रहण समारोह में 5 नये सदस्यों को जिसमें पुष्कर जायसवाल, कृष्णा जायसवाल , डा. तारिक शेख़ ,सी .ए .सुजीत जायसवाल, ऋषिराज जायसवाल को मण्डल अधिकारी डा. क्षितिज शर्मा ने शपथ दिलाई ।
वक्ताओं के क्रम में समारोह के मुख्य अतिथि कुँवर वी.एम. सिंह ने लायन्स को 100 वर्ष पूरा होंने पर बधाई देंने के साथ ही नई कार्यकारणी को उत्साह के साथ सेवा करने को कहा।
इसके साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल को सफलता पूर्वक कार्यकाल की बधाई दी। इसी क्रम में विशिष्ठ अतिथि विधायक जफराबाद डॉ हरेन्द्र सिंह ने संस्थान के कार्यो को देखते हुए केंद्र सरकार व राज्य सरकार के नीतियों को गरीबो तक पहुचाने की बात कही। इसी क्रम में विशिष्ठ अथिति ऩ पा प पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने लायन्स के कार्यो की सराहना किया। समारोह का संचालन लायन्स क्लब स्टार के संस्थापक अध्यक्ष लायन्स रूपेश जायसवाल व आभार प्रदर्शन सचिव मनोज जायसवाल ने किया। इस अवसर पर लायन्स अधिकारी संजीव लोगानी ,अविनाश स्वरूप, राजेश गुप्ता , अजय मनहोत्रा, मो.सफद ,मो मुस्तफा , पवन जायसवाल समेत फादर एंटोनी रोड्रिक्स , डॉ. राज कुमार मिश्र , दिवाकर मिश्र, अजीत कुमार आर्य सहित तमाम गणमान्य जन उपस्थित रहे ।
इस समारोह में कार्यक्रम संयोजक डॉ.डी .के. गुप्ता, ज्ञानचंद चित्रवंशी, हर्षचन्द जायसवाल, सर्वेश चौरसिया, शैलेश्वर गुप्ता, सतीषचंद, सुनील अग्रहरि, प्रवीण श्रीवास्ताव , महेंद्र जायसवाल, राजपत जायसवाल, श्याम जी गुप्ता,मो अब्बास, दीपक सिंह, लायनेस आशा गुप्ता, कुसुम जायसवाल, गीता जायसवाल, अल्का गुप्ता, सीमा गुप्ता ,डॉ.जागृति चित्रवंशी, पूनम गुप्ता, मीना अग्रहरी,अंजू अग्रहरी, खुशबू जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।



Comments
Post a Comment