!! निशुल्क चिकित्सा शिविर में हुआ 400 पंजीकृत मरीजों का इलाज

!! सूरापुर क्षेत्र के मंगरावा गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर

सूरापुर (कादीपुर) 
शीलेश बरनवाल
तहलका 24 x 7 
                       ग्रामीण अंचल में गरीबों व असहाय व्यक्तियों को संपूर्ण चिकित्सा सुविधा न मिलने के कारण असमय मृत्यु के मुंह में समा जा रहे हैं । हमारा ध्येय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर गरीबों मजलूमों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें रोगमुक्त कर स्वस्थ बनाएं। उपरोक्त बातें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगरावा पेट्रोल पंप के पास टीपीनगर सूरापुर में आशा मेडिकल सेंटर पर आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली के डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव ने कहा। उन्होंने कहा कि यह मेरी जन्मभूमि है यहीं इसी माटी में पला बढ़ा हूं गरीबी और अभावग्रस्त जीवन को मैंने करीब से देखा है।  पाई-पाई को मोहताज गरीब जनता ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहकर परेशान वह हैरान रहती है। 
आज अपोलो मेडिकल कॉलेज जैसे हॉस्पिटलों में कार्य कर रहा हूं मेरी दिली इच्छा थी कि मैं ग्रामीण अंचल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे सकूं। उसी का परिणाम है कि आज मैं अपनी पूरी टीम के साथ अपनी जन्म भूमि पर निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों की सेवा कर रहा हूं । निशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोली श्रीवास्तव सहित आधा दर्जन विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लगभग 400 पंजीकृत मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया ।इस अवसर पर विजय कुमार श्रीवास्तव,देवेश कुमार, विकास कुमार व  विशाल श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Comments