!! बीबीगंज हत्या काण्ड के 4 नामजद में से 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

!! बीबीगंज हत्या काण्ड के 4 नामजद में से 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे                        

!! हत्या में प्रयुक्त एक बाइक, डंडा व मृतक का मोबाइल बरामद

शाहगंज/जौनपुर
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7 
                      कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज बाजार में बृहस्पतिवार रात हुए अपहरण के बाद  हत्या के मामले में चार नामजद आरोपियो में से तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियो को उस समय गिरफ्तार किया गया जब तीनों आरोपी कही भागने की फिराक में थे कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रसाद अपने हमराहीयों के साथ रविवार की शाम 7 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तीनों अभियुक्तों को धर दबोचा। अभियुक्तों की निशानदेही हत्या में प्रयुक्त एक बाइक, डंडा व मृतक का मोबाइल बरामद किया है। फिलहाल तीनों का चालान भेजा गया है। वहीं चौथे की तलाश में पुलिस जुटी है। 
      
                                कोतवाली प्रभारी के मुताबिक कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक प्रदीप का प्रेम सम्बन्ध आरोपित कालिका यादव की पुत्री से हो गया था। बार बार समझाने पर भी मृतक प्रदीप नहीं मान रहा था। लिहाजा प्रदीप की हत्या की साजिश रच योजनाबद्ध तरीके से मृतक प्रदीप को बीबीगंज बाजार से जबरन लाकर सरायपुल स्थित अपने आवास पर डण्डे से मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। सभी आरोपितों को भा. द. वि. की धारा 364, 302, 201 व 120 बी के तहत निरूद्घ किया गया है।

Comments