Skip to main content
!! वाहन समेत 10 गोवंश चढ़े पुलिस के हत्थे
!! वाहन समेत 10 गोवंश चढ़े पुलिस के हत्थे
!! खुद को घिरता देख वाहन छोड़ चालक समेत तीन लोग हुए फरार
!! शुक्रवार की प्रातः की घटना
!! पुलिस की सक्रियता से आये गिरफ्त में तश्कर
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार भोर में गोवंश लदे एक पिकअप को पकड़ा। वाहन में दस गोवंश लदे पाये गये। वहीं घेराबंदी तोड़ चालक व कसाई भाग निकले। फिलहाल तीन अज्ञात के विरुद्ध 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम समेत आईपीसी की धारा 419/420/467/468/ 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
शुक्रवार भोर के लगभग चार बजे गस्त के दौरान कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रसाद को सूचना मिली कि गोवंश लदा एक पिकअप सुल्तानपुर की ओर से आजमगढ़ की ओर जाने वाली है। इसी सूचना पर सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर आजमगढ़ बाई पास स्थित अहरौला पड़ाव पर ट्रक व अन्य वाहनों को लगा भाग रहे पिकअप को रोकने का प्रयास किया। लेकिन गो तस्करों ने एक जवान को कुचलने का प्रयास किया। उसी दौरान उस जवान ने अपनी राइफल तान ली। बावजूद वह नहीं रूका व भागने लगा। भागने की कोशिश के दौरान पिकअप वाहन नाकेबंदी हेतु लगाये गये ट्रक में जा टकराई व फस गयी। खुद को घिरता देख वाहन में मौजूद ड्राइवर समेत तीन लोग फरार हो गये।
घेराबंदी करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी नरेंद्र प्रसाद, एसएसआई हेमंत कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल बैजनाथ सरोज, का. रामजीत सिंह, बृजबिहारी प्रसाद, प्रमोद राम, बिहारी यादव, दुर्गा यादव आदि रहे।
Comments
Post a Comment