!! पहल फ़िल्म के कारण फ़िल्मी दुनिया में आज़मगढ़ सुर्ख़ियो में होगा
नई दिल्ली। तहलका 24 x 7
इंडिया इण्टरनेशनल सेंटर, लोधी कॉलोनी -नई दिल्ली में 'महानगर मेल' न्यूज पेपर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में फिल्म - पहल के मुख्य अभिनेता राजशेखर साहनी को 'महानगर ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड -2017' प्रदान किया गया।
पहल फ़िल्म लोकजीवन पर आधारित सामाजिक सम्बेदनाओ को कुरेदते जीवन में उतारने के लिए आज़मगढ़ के राजापुर सिकरौर निवासी फ़िल्म अभिनेता राज शेखर साहनी को जगह सम्मानित किया जा रहा है । पहल फ़िल्म की शूटिंग आज़मगढ़ में 5 महीने लगभग 150 दिनों दिनों तक की गयी है । फ़िल्मी दुनिया में आज़मगढ़ सुर्ख़ियो में होगा ।
ज्ञात हो राजशेखर साहनी को इससे पहले इसी माह में 8 जुलाई को हिमालय और हिंदुस्तान फाउंडेशन, ऋषिकेश द्वारा 'हिमालय और हिंदुस्तान भूषण अवार्ड' प्रदान किया गया था, इसके साथ ही बृजलोक साहित्य-कला-संस्कृति अकादमी द्वारा भी गुरूपूर्णिमा के अवसर पर 'कलारत्न सम्मान - 2017' सहर्ष प्रदान किया जा चुका है। राजशेखर साहनी रंग मंच के एक मझे हुए कलाकार हैं। अभी हाल ही में उन्होंने 'पहल' नाम की एक सामाजिक मूवी में मुख्य अभिनेता के तौर पर काम किया है फिल्म पूर्ण हो चुकी है अब प्रदर्शन की तैयारियॉ चल रही हैं।
शेखर जी की यह मूवी शुरू से ही मीडिया में चर्चा का विषय बनी रही है | शेखर जी अपनी इस आने वाली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उपर्युक्त अवार्ड की प्राप्ति पर राजशेखर साहनी के स्वजनों, मित्रों, परिचितों, चाहने वालों में काफी हर्ष है और बधाईयां देने वालों का उनके घर तांता लगा हुआ है, जो मित्र दूर हैं वे सोशल मीडिया के सहारे उन तक अपनी ख़ुशी पहुंचा रहे हैं।


Comments
Post a Comment