!! अत्यंत निर्धन और कृषक परिवार को निर्धन कोष से आर्थिक मदद करके एक नई शुरुआत की हुई पहल
फूलपुर(आजमगढ़)सिद्धेश्वर पाण्डेय
तहलका 24 x 7
आजमगढ़ जनपद की तहसील फूलपुर अंतर्गत अम्बारी स्थित गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की निर्धन छात्रा के सर्प दंश से मौत पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सबिता भारद्वाज द्वारा निर्धन कोष से 10 हजार का चेक देकर बिद्यालय द्वारा नई पहल कर शुरुआत की गयी ।
नवागन्तुक छात्रा प्रियंका मोर्या,पुत्री श्री लल्नन मौर्य, कोतवाली फूलपुर ग्राम ससना, की दिनांक 28 जुलाई 2017 को सर्पदंश से मृत्यु हो गई । छात्रा अत्यंत निर्धन और कृषक परिवार को निर्धन कोष से आर्थिक मदद करके एक नई शुरुआत करते हुए इस पहल के लिए लोगो ने सराहना की । छात्रा के पिता की आर्थिक असमर्थता को देखते हुए महाविद्यालय की प्रचार्य प्रोफेसर सविता भारद्वाज द्वारा छात्रा के अंतिम संस्कार हेतु निर्धन छात्रा सहायता कोष से दस हजार रूपये(10,000) की सहायता छात्रा के पिता को दी गई। महाविद्यालय परिवार द्वारा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।


Comments
Post a Comment