# जौनपुर में गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मृत्यु

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में आज स्कूल से पढ़ कर वापस घर जा रहे दो मासूम बच्चो की सड़क के किनारे गड्ढे में गिर कर डूबने से मृत्यु हो गयी ।
पुलिस के अनुसार जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चंदौकी गांव के दो मासूम बच्चे श्वेता 9 वर्ष व अरविन्द 8 वर्ष आज दिन में स्कूल से पढ़ कर अपने घर वापस जा रहे थे कि अचानक दोनों सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गए जिससे दोनों पानी मे डूब गए और दोनों की मृत्यु हो गयी । घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया । ये दोनों गांव में बने स्कूल में पड़ने जाते थे और कक्षा दो में पढ़ते थे । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

Comments
Post a Comment