!! महिला डिग्री कालेज को मिली बीएससी व बीकाम की मान्यता

सूरापुर(सुल्तानपुर)
शीलेश बरनवाल
तहलका 24 X 7
क्षेत्र के महिला डिग्री कालेज भवानीपुर में बीएससी व बीकाम की मान्यता राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय फैजाबाद से मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
भवानीपुर में स्थित कन्हैयालाल मानिकचंद महिला महाविद्यालय में रा म लो विश्वविद्यालय फैजाबाद से बीएससी व बीकाम की मान्यता मिलने की जानकारी देते हुए प्रबंधक प्रेमप्रकाश ने बताया कि बालिकाओं को बीएससी व बीकाम की शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना होगा। महिला महाविद्यालय को बीएससी व बीकाम की मान्यता मिलने से क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Comments
Post a Comment