!! सफाई कर, लिया स्वच्छता का संकल्प
सूरापुर/करौंदी कला (सुलतानपुर)शीलेश बरनवाल
तहलका 24 X 7
प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर गोपालपुर विकास खंड करौंदी कला जिला सुलतानपुर में दिखा स्वच्छता अभियान।सफाईकर्मियों की टोली ने बूथ अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह की अगुवाई में विद्यालय परिसर में किया सफाई। सफाई कर्मचारियों की टोली में राजेश यादव,बृजेश यादव, प्रभातसिंह, आशीष,अर्जुन,हरीराम, सुधीर सिंह,जटाशंकर तिवारी आदि के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीण भी उपस्थित रहे।सभी ने प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को आगे भी जारी रखने के लिए संकल्प लिया।


Comments
Post a Comment