!! हमेशा मुस्कुराने वाले अनिल जी कर्मठ , ईमानदार एवं व्यवहार कुशल रहे हैं
!! इस संकट की घड़ी में उन्हें आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद की आवश्यकता है
तहलका 24 x 7
तरुणमित्र के फ़ोटो ग्राफ़र अनिल विश्वकर्मा कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी के ईलाज के लिये आज मुम्बई के लिये रवाना हो गये। उनकी अभी कच्ची गृहस्थी हैं। पत्नि व तीन बेटियों का भरा पूरा परिवार है। ईलाज के साथ साथ परिवार के भरण पोषण की भी जिम्मेदारी अनिल जी के ही कन्धो पर ही है। उनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नही है। हमेशा मुस्कुराने वाले अनिल जी कर्मठ , ईमानदार एवं व्यवहार कुशल रहे हैं। इस संकट की घड़ी में उन्हें आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद की आवश्यकता है। उन्हे ईलाज के लिये काफ़ी पैसो की जरुरत है। कल से आज सुबह तक कई संस्थाऑ के लोगों ने उनके घर पर पहुचकर मदद के साथ साथ सान्त्वना भी दिया। ईश्वर की कृपा व आशीर्वाद से वे शीघ्र ही स्वस्थ होकर हम लोगों के बीच वापस आयेंगे।
आप सभी से भी अनुरोध है कि अपने सामर्थ्य के अनुसार अनिल जी की पुत्री प्रीती विश्वकर्मा के बैंक एकाउंट में सहायता राशि जमा करके सहयोग करने का कस्ट करें!

Comments
Post a Comment