!! मदर एंड चाइल्ड केअर विषय पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन

!! जेसीआई शाहगंज सिटी के तत्वाधान मे हुए "मदर एंड चाइल्ड केअर" कार्यक्रम की लोगों ने की सराहना 

!! इस प्रकार के आयोजनों से गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं को आसानी से समझा जा सकता है और समस्याओं का निदान भी आसानी से किया जा सकता है


शाहगंज(जौनपुर)
विनोद साहू 
तहलका 24 x 7  
                          जौनपुर जनपद के शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत पक्का पोखरा स्थित सूर्या हॉस्पिटल पर "मदर एंड चाइल्ड केअर" विषय पर एक प्रश्नोंत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ रुचि मिश्रा ने गर्भवती महिलाओं में जागरूकता पैदा करने वाले इस अनोखे आयोजन के लिए जेसीआई शाहगंज सिटी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं को आसानी से समझा जा सकता है और समस्याओं का निदान भी आसानी से किया जा सकता है।
इससे पहले इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं को बहुविकल्पीय प्रश्नों पे आधारित प्रश्नपत्र दिया गया। मूल्यांकन में सर्वाधिक अंक पाने वाली महिला अर्सिया निवासी श्वेता प्रजापति को मुख्य अतिथि द्वारा पुरष्कार देके सम्मानित किया गया।
 
    
                                        हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ सुधाकर मिश्र ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए और किसी  अस्पताल में नियमित जांच कराना बहुत जरूरी है। संस्था के अध्यक्ष जेसी दिवाकर मिश्र ने सहयोग के लिए अस्पताल प्रशासन को धन्यवाद दिया।
                              अंत में कार्यक्रम संयोजक जेसीरेट डॉ अनामिका मिश्रा ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पे संस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजकुमार मिश्र,जेसी दीपक सिंह, बबलू, शिव मौर्य, गुड़िया,मुकेश, जगदीश शर्मा, उत्तम, प्रेमा, उषा, रत्नेश समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।  
                      

Comments