!! जिले में एन्टी भू-माफिया सेल गठित

 !! जिले में एन्टी भू-माफिया सेल गठित

!! चिन्हित भू-माफियाओं पर होगी कार्यवाही: पुलिस अधीक्षक

जौनपुर। 
मनोज उपाध्याय 
तहलका 24x7 
                     जौनपुर जनपद में एन्टी-भू-माफिया सेल का गठन हो गया है। भू-माफियाओं पर शिकंजे के लिए कार्यवाही शुरू की जा रही है। सरकारी जमीनों, तालाबों, चारागाह, ग्रामसभा, नजूल, जंगल खाते की जमीन आदि, कब्जें के मामलें चिन्हित हो रहें हैं। पुलिस अधीक्षक शैलेष पाण्डेय ने बताया कि जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र की अध्यक्षता में एन्टी-भू-माफिया सेल का गठन किया गया है। राजस्व और पुलिसकर्मीयों को निर्देंष दिया गया है, कि ऐसे मामलें चिन्हित कर तत्काल कार्यवाही करें। 
                    शाहगंज तहसील के नदौली ग्रामसभा में भू-माफियाओं का एक संगठित गिरोह का मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया है। जिसमें ग्रामसभा की गाटा संख्या 836।-551 हे0 जंगल खातें की जमीन तथा गाटा संख्या 732।-174 व 735।- 089 2 गाटा-263  हे0 श्रीप्रताप व प्रदीप कुमार पुत्रगण बिहारी व प्रहलाद पुत्र रद्युनाथ व उदय प्रताप पुत्र विश्वनाथ ने फर्जी इन्द्राज कराकर खतौनी में भूमिधर काबिज हो गये थे। तत्कालीन कलेक्टर अनुराग यादव के निर्देंष पर उपजिलाधिकारी शाहगंज ने फर्जी इन्द्राज निरस्त करके भूमि को पुनः जंगल खातें के मूल रूप में वापस कर दिया। यह कार्यवाही उपजिलाधिकारी शाहगंज ने 15 जून 2007  में की, और उपरोक्त व्यक्तियों को भू-माफिया की श्रेणी में चिन्हित कर दिया। जंगल खातें की जमीन पर कब्जें के लिए प्रभागीय निदेषक समाजिक वानिकी प्रभाग जौनपुर ने 3 सितम्बर 2016 को उपजिलाधिकारी शाहगंज और सीओ शाहगंज को विभागीय पत्र के माध्यम से जंगल भूमि पर वन विभाग का कब्जा दिलाने का अनुरोध किया, किन्तु अभी तक उक्त जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा होने से जमीन वन विभाग को नहीं मिल सकी। 
                         भू-माफिया सेल गठित होते ही नवागत कलेक्टर और कप्तान ने इस मामलें को गम्भीरता से लेकर उपजिलाधिकारी शाहगंज और सीओ शाहगंज को सरकारी अभिलेख में चिन्हित भू-माफियाओं के विरूध का कार्यवाही के लिए निर्देंषित किया है।

Comments