!! जेसी शक्ति द्वारा महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम

!! जेसी शक्ति द्वारा महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम

जौनपुर। 
विनोद साहू 
तहलका 24 x 7 
                    जौनपुर जनपद के  जेसीआई शाहगंज शक्ति द्वारा महिला सशक्तिकरण पर सिटी नर्सिंग होम में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जेसीआई स्पार्कल(उत्साह से भरे रहना) के अंतर्गत महिलाओं को संसदीय प्रक्रिया व प्रणाली नेतृत्व कला, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व का नजरिया माता-पिता की बच्चों के प्रति लगाव व तनाव मुक्त कैसे रहे। इन सभी विषयों पर जेसी जेएफएम प्रशिक्षक रुपेश जायसवाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।                            
        
                                शाहंगज शक्ति की अध्यक्षा जेसी खुशबू जायसवाल द्वारा  जेएफएम रुपेश जायसवाल का माल्यार्पण कर कार्यक्रम आरम्भ किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा अग्रहरी ने किया। नीलम जायसवाल ने स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में जेसीआई की पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल,पूनम जायसवाल, रेनू सेठ, मोहिता जायसवाल, सीमा गुप्ता, सुनीता अग्रवाल,अराधना अग्रवाल, रीता जायसवाल, डॉ०मौलश्री चित्रवंशी, जागृति चित्रवशीं, उषा अग्रहरि, संगीता जायसवाल, सीमा जायसवाल, राबिया साबिर,फरहीन रईस,डॉ० हुमैरा व शकुंतला जायसवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

Comments