!! जेसीआई शाहगंज सिटी ने योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित

!! जेसीआई शाहगंज सिटी ने योग प्रशिक्षकों को किया सम्मानित

जौनपुर।
विनोद साहू
तहलका 24x7
                    जौनपुर जनपद के शाहगंज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जेसीआई शाहगंज सिटी ने नगर में नियमित चलते वाले योग-कक्षाओं के प्रशिक्षकों को विशेष सहयोग के लिये सम्मानित किया। नगर के बालिका इंटर कालेज में आयोजित समापन समारोह में योग प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
              अध्यक्ष जेसी दिवाकर मिश्रा ने बताया कि नगर के सरस्वती शिशु मंदिर, बाल शिक्षा निकेतन, बसंती देवी आईटीआई, तुलसी उद्यान एवं बुढ़वा बाबा पर नियमित योग-कक्ष आयोजित होता है। संस्था ने योग दिवस पर इन योग-कक्षाओं को संचालित करने वाले प्रशिक्षकों प्रतिमा अग्रहरि, रीता जायसवाल, हित लाल, ओमप्रकाश चौबे और ओमप्रकाश सेठ को पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी अचल हरिमूर्ति एवं जिला प्रभारी कृष्ण मुरारी ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।  
       
                         इसके अलावा विशेष सोगदान के लिये युवा भारत के तहसील प्रभारी वीरेन्द्र योगी, पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी मनोज पांडेय एवं विशेष प्रदर्शन के लिये छात्रा अनुष्का जायसवाल को भी सम्मानित किया गया। संचालन जेसी दीपक सिंह एवं आभार ज्ञापन जेसी सचिन वर्मा ने किया।इस दौरान अचल हरिमूर्ति ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित समारोह जिस चेतना को जागृत करता है उसे नियमित पोषने की ज़िम्मेदारी ज़्यादा महत्वपूर्ण है।इस वजह से नियमित योग-कक्ष चलाने वाले प्रशिक्षकों का योगदान अतुल्य हो जाता है।अध्याय अध्यक्ष ने सभी से नियमित योग कक्षाओं में शिरकत करने की अपील की।
 
     
                     इस दौरान प्रमुख रूप से भारत स्वाभिमान मंच के जिला प्रभारी शशि भूषण, युवा भारत के जिला प्रभारी डॉ हेमंत, पूर्व जेसी अध्यक्ष व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजकुमार मिश्र, जेसी हनुमान प्रसाद गुप्त, जेसी लालचंद यादव, जेसी दीपक जायसवाल,जेसी संदीप जायसवाल, जेसी आशीष प्रीतम व जेसी देवी प्रसाद चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Comments