!! फर्जी पत्रकार समेत सात लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे
!! शाहगंज ट्रक लूट काण्ड का खुलासा
!!फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया का फर्जी आई डी कार्ड बरामद
जौनपुर।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
जौनपुर जनपद के शाहगंज में ट्रक चालक से हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की टीम ने एक अतंर जनपदीय लूटरा गिरोह के सात आरोपियो को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशो के पास पांच तमंचा भारी मात्रा में कारतूस और 77 हजार लूट के रूपये एक चार पहिया वाहन और मोटर साईकिल बरामद किया है। इनमे से एक लूटेरे के पास से फ़ास्ट न्युज इंडिया का प्रेस आई कार्ड बरामद हुआ है! एसपी ने बताया जब पुलिस इन्हे गिरफ्तार करने का प्रयास तो इन बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग किया था।
जौनपुर पुलिस की चंगुल में फंसे ये लोग देखने में आम लग रहे है। लेकिन पुलिस की स्क्रप्ट में ये लोग कुख्यात अपराधी है। इनका पेशा है राह चलते ट्रक चार पहिया वाहन और राह चलते लोगो को लूटने का काम करते है। जो इनका विरोध किया उसे गोलियों से उड़ा देते है। इनका कार्य क्षेत्र केवल जौनपुर ही नही बल्की पूरे पूर्वाचंल में फैला है। जौनपुर में हुए कई लूट की वारदातो की खुलासे के लिए एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने सभी थानेदारो को लगा दिया था। कल शाम शाहगंज कोतवाली पुलिस को मूखवीर से सूचना मिला कि लूट की वारदातो को अंजाम देने वाले गिरोह के लोग उसरहटा रेलवे क्रासिंग के पास बगीचे में मौजूद है। सूचना मिलते ही शाहगंज, खेतासराय, बदलापुर, सिकरारा थाने की पुलिस और क्राईम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी किया। बदमाशो ने अपने बचाव मे कई राउण्ड गोलियां चलायी भी चलायी। एसपी ने बताया कि पुलिस अपना बचाव करते हुए सात लोगो को गिरफ्तार किया है। पुछताछ में इन लोगो ने कई लूट की वारदातो में शामिल होना कबूल किया है। गिरफ्त में आये लूटेरो पर भा द वि की धारा 307/467/471/412/ 411/419/420/120 बी व 3/25 आर्म्स एक्ट की धारा में चालान भेजा गया है।
मालूम रहे 17 जून की रात को नगर के पुरानी बाजार हड्डी हास्पिटल गली निवासी योगेन्द्र प्रसाद पुत्र विक्रमा के ट्रक संख्या UP 62 AT 3851 खरी लाद कर बिहार प्रांत के डेहरी गया था। वहां पर माल उतार व तगादा कर बालू लादकर शाहगंज आ रहा था। 17 जून रात ग्यारह बजे सबरहद गांव स्थित ढाबा पर गाड़ी खडा कर खाना खाया। ट्रक का ड्राइवर डिहवा भादी गांव निवासी श्रवण कुमार तिवारी पुत्र शिवआसरे तिवारी व खलासी वाराणसी के पिण्डरा फूलपुर निवासी विकास यादव पुत्र सचनू यादव रहे। चालक के मुताबिक रात के लगभग दो बजे चार की संख्या मे आये असलहा बंद बदमाशों ने ट्रक के अंदर रखा एक लाख सत्तावन हजार रुपये लूट ले गये थे। बताते हैं कि घटना के बाद चालक ने मालिक योगेन्द्र को इस बाबत सूचना दी। योगेन्द्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुची पुलिस ने जब पूछताछ करना शुरू किया तब चालक पर संदेह हुआ। चालक व खलासी को कोतवाली लाया गया है।
उसी संदेहास्पद स्थिति को लेकर पुलिसिया तफ्तीश आगे बढा। पुलिस के कथानक के अनुसार मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार भोर के साढ़े तीन बजे कोतवाली क्षेत्र के उसरहटा क्रासिंग के बगल स्थित बगीचे में भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुचा। मौके पर पुलिस को देख बदमाशों ने फायर झोंक दिया। तदुपरांत कुल सात आरोपी पकडे़ गये।
!! गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण एवं उनसे बरामदगी-
1.राहुल सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी कुकुहां थाना गौराबादशाहपुर ( एक अदद तमंचा 315 बोर,एक अदद जिन्दा व एक अदद खोख कारतूस 315 बोर,18000 रु0 नकद व एक अदद विवो मोबाइल )।
2.अजय निषाद उर्फ जस्टिस पुत्र मेवालाल निवासी मोथहां थाना जफराबाद ( एक अदद तमंचा 315 बोर एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस315 बोर,23,500 रुपया नकद, एक अदद इंटेक्स मोबाइल)
3.नागेन्द्र निषाद पुत्र राजपति निषाद निवासी शेखपुर थाना लाइन बाजार ( एक अदद तमंचा 12 बोर, दोअदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 9500 रु0 नकद )
4. अंकित विश्वकर्मा पुत्र अनिल विश्वकर्मा निवसी मियांपुर थाना लाइन बाजार (एक अदद तमंचा 315 बोर, एक अदद कारतूस 315 बोर 9850 रु0 नकद, फर्जी मीडिया का परिचय पत्र ( फास्ट न्यूज इण्डिया ) ।
5. राजेन्द्र राजभर पुत्र मोतीलाल राजभर निवासी कुकुहां थाना गौराबादशाहपुर ( .32 बोर तमंचा, दो अदद जिन्दा कारतूस,130 रु0 नकद ) ।
6. राजीव राजभर पुत्र रामजित राजभर निवसी कुकुहां थाना गौराबादशाहपुर ( 4000 रु0 नकद ) ।
7. श्रवण तिवारी पुत्र शिवआसरे तिवारी छिणवांभादी थाना शाहगंज (10130 रु0 नकद ) ।
!! ट्रक लूट काण्ड एवं अंतर जनपदीय लुटेरा गिरोह को गिफ्तार करने वाली टीम
नरेंद्र प्रसाद प्रभारी निरिक्षक शाहगंज
अनिल सिंह थानाध्यक्ष खेतासराय
विश्वनाथ यादव थानाध्यक्ष सिकरारा
रितेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक बदलापुर
हे. का. बैजनाथ सरोज, का. राजेन्द्र यादव, दिनेश सिंह, का. हबीब लल्लन सिंह ,अजीत सिंह, का. विनोद यादव, वेद प्रकाश राय, शिवबदन, का.अशोक यादव, जितेन्द्र सिंह एवं क्राइम ब्रांच टीम प्रभारी शशि चन्द्र चौधरी का. प्रदीप यादव रामकृत यादव अजय कुमार जायसवाल रिंकू मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment