!! त्रिलोचन यूनियन बैंक भ्रष्टाचार के आगोश में
!! ब्रांच मैनेजर द्वारा खुलेआम दलाली को शह
!! मैनेजर के भ्रष्टाचार को लेकर व्यापारियों में जनाक्रोश
जौनपुर।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
जौनपुर जनपद के जलालपुर क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोचन बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में भ्रष्टाचार चरम पर है। ब्रांच मैनेजर के शह पर दलालों का बोलबाला है। विभिन्न प्रकार के लोन के लिए बैंक मैनेजर ने अलग-अलग दलाल रखे हुए हैं। लोन बिना दलालों के सम्भव नहीं है। दलालों के माध्यम से ही कमीशन की सेटिंग होती है। जब जरूरतमंद बैंक में लोन हेतु जाते हैं तो अच्छी खासी रकम का डिमांड किया जाता है। ग्राहकों से गुंडागर्दी के तर्ज पर बात भी किया जाता है। त्रिलोचन बाजार में मात्र एक ही बैंक यूबीआई का है। जिसके कारण लोगो को मजबूरन इसी बैंक में जाना पड़ता है। बैंक द्वारा ज्यादा धनराशि निकालने हेतु भी अवैध पैसे का डिमांड किया जाता है। परेशान या मजबूर लोगों को मात्र 2000 से 5000 तक का ही रकम दिया जाता है। त्रिलोचन के ब्रांच मैनेजर बी आर पंडा काफी बेअदांज किस्म के हैं।
जब इन बातों की शिकायत बाजारवादी, क्षेत्रवासी, अध्यापक, कर्मचारियों ने त्रिलोचन बाजार के उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग कुमार वर्मा से बताया तो वर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एजीएम जौनपुर व डीजीएम वाराणसी से तत्काल फोन पर वार्ता कर बैंक मैनेजर के ऊपर जल्द जांच कर कारवाई करने की मांग की और वर्मा ने कहा कि अगर जल्द कारवाई नहीं होती है तो हम ऐसे ब्रांच मैनेजर के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन करेंगे। जब क्षेत्रवासी बैंक में जाकर अपनी मजबूरी बताते हैं कि हमारे पास दवा के लिए पैसा नहीं है मैनेजर साहब हमको 20000 दे दीजिए तो ब्रांच मैनेजर इस बात को नकारते हुए बैंक से बाहर निकलने की बात करते है। अब अपना ही पैसा लेने के लिए इस प्रकार के बेअदांज मैनेजर की गालियाँ सुननी पड़ती है। मैनेजर फटकार लगाकर अशब्द बातों का इस्तेमाल करते हैं। जिससे बैंक ग्राहकों का गुस्सा भड़क गया है।


Comments
Post a Comment