!! समाज को एक सूत्र में जोड़ने की मुहिम आगे बढ़ायी जायः डा. सुमन्त गुप्ता
!! राष्ट्रीय अधिवेशन में डा. सुमंत अध्यक्ष एवं पंकज जायसवाल चुने गये महासचिव
जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन व सम्मान समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमन्त गुप्ता की अध्यक्षता में नगर के एक होटल में सम्पन्न हुआ। जिसका शुभारम्भ सूबे के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। देश के विभिन्न प्रदेशों के अधिकांश जनपदों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिये डा. सुमन्त गुप्ता का नाम प्रस्तावित हुआ। जिसका सभी ने अनुमोदन भी किया।
साथ ही राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के लिये रवि प्रकाश अग्रवाल आगरा व राष्ट्रीय महासचिव के लिये पंकज जायसवाल जौनपुर के नाम की घोषणा की गयी। समारोह को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री नन्दी ने कहा कि समाज की एकजुटता को बनाये रखना अति आवश्यक है। समाज में व्याप्त रूढ़ियों व अंधविश्वास पर चोट करते हुये उन्होंने कहा कि समाज के वैवाहिक कार्यक्रमों को सादगीपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लें। जीएसटी पर बोलते हुये उन्होंने कहा कि व्यापारियों को इससे भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। 20 लाख रूपये तक व्यापार करने वाले व्यापारियों को जीएसटी के रजिस्ट्रेशन से मुक्त रखा गया है। व्यापारियों की सुरक्षा का उत्तरदायित्व सरकार का है, इसलिये आपको चिन्तित होने की आवश्यकता नहीं है। विशिष्ट अतिथि अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने नवचयनित राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. गुप्ता को बधाई देते हुये कहा कि समाज को एक सूत्र में जोड़ने की मुहिम को आगे बढ़ाने की अति आवश्यकता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमन्त ने कैबिनेट मंत्री श्री नन्दी को परिषद के मुख्य संरक्षक के लिये घोषणा किया जिसका करतल ध्वनि से स्वागत हुआ।
विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुये ऐसे आयोजन होना बहुत महत्वपूर्ण है। व्यापारी देश की रीढ़ हैं। यही वर्ग देश को सर्वाधिक राजस्व देता है। राष्ट्रीय महासचिव पंकज जायसवाल ने कहा कि परिषद वैश्य समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है। आज व्यापारियों के सहयोग से ही उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। अन्त में समाजसेवा एवं पत्रकारिता जगत में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैश्य समाज के लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव दिलीप गुप्ता एवं राधेरमण जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर महेन्द्र नाथ सेठ, मनोज अग्रहरि, वीरेन्द्र प्रधान, शाहगंज पालिका के पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, मछलीशहर चेयरमैन संजय जायसवाल, मुंगराबादशाहपुर चेयरमैन कपिलमुनि गुप्ता, जफराबाद चेयरमैन रेखा बरनवाल, भाजपा नेता पीयूष गुप्ता, प्रदीप जायसवाल शाहगंज, उमाकांत बरनवाल, श्याम चन्द्र गुप्ता, अतुल जायसवाल, संतोष अग्रहरि, राजेश जायसवाल मुन्ना, राधेश्याम जायसवाल, चन्द्रेश साहू, रमाशंकर सेठ, संदीप वर्मा, गौतम सोनी, अविनाश गुप्ता, पूनम विश्वकर्मा, डा. मंजू जायसवाल, बबली जायसवाल, संगीता वर्मा, रीता जायसवाल, विकास अग्रहरि, अनुज गुप्ता, दिनेश सेठ, उमा सेठ, हेमन्त जायसवाल, विनोद अग्रहरि, राकेश जायसवाल, आलोक सेठ, केके जायसवाल, विक्रम गुप्त सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में जिलाध्यक्ष अरविन्द बैंकर ने आभार व्यक्त किया।



Comments
Post a Comment